menu-icon
The Bharatvarsh News

महिला की हत्या कर DM के घर के पास दफनाया शव, 4 महीने तक तलाशती रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर से अपराध की एक बड़ी घटना सामने आ रही है. जिसमें जिम ट्रेनर ने एक कारोबारी की पत्नी की हत्या कर उसके शव को जिले के डीएम के घर के पास ही दफना दिया.

Calendar Last Updated : 27 October 2024, 12:24 PM IST
Share:

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने एक कारोबारी की पत्नी के जिम से लापता होने के चार महीने बाद आरोपी को गरिफ्तार किया है. साथ ही महिला के शव को बरामद भी कर लिया है. इस पूरे मामले में खास बात यह है कि आरोपी ट्रेनर ने शव को जिला के डीएम के घर के पास दफनाया था. 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना 24 जून की है. कारोबारी की पत्नी आरोपी के जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी. घटना के दिन आरोपी और उसके बीच तीखी बहस हुई थी. जिसके बाद ट्रेनर ने उसकी हत्या कर दी और डीएम के घर के पास ही दफना दिया.

महिला के पति का आरोप

इस मामले में पीड़ित महिला के पति ने ट्रेनर विमल सोनी पर पहले ही प्रोटीन शेक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे अगवा करने का आरोप लगाया था. पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए स्टेशनों, बस स्टैंड और होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था. जिसमें किसी भी तरह के कोई सबूत नहीं मिले थें. अब पुलिस ने इस मामले का पता लगा लिया है. हालांकि पकड़े जाने के बाद भी आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सख्ती से पूछताछ किए जाने के बाद उनसे पूरी सच्चाई उगल दी. 

पुलिस ने दी जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला ट्रेनर के तिलक समारोह के बाद से परेशान थी. कुछ दिनों बाद ट्रेनर की शादी होनी थी. घटना के दिन महिला 20 दिनों बाद जिम वापस आई थी. इस दौरान दोनों के बीच कार में बातचीत भी हुई. जिसके बाद अपराधी ने घटना को अंजाम दिया था. हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रेनर किसी भी तरह का कोई मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करता था. जिसके कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी. हालांकि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News