menu-icon
The Bharatvarsh News

AAP Maha Rally: केंद्र के खिलाफ AAP की दहाड़, अध्यादेश वापस करा कर रहेंगे – बोले केजरीवाल

AAP Maha Rally: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित कर रही है। इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ़ अपना आक्रोश व्यक्त करेगी। आप की इस महारैली में 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान […]

Calendar Last Updated : 11 June 2023, 04:36 PM IST
Share:

AAP Maha Rally: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित कर रही है। इस महारैली के माध्यम से आम आदमी पार्टी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ़ अपना आक्रोश व्यक्त करेगी। आप की इस महारैली में 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। रैली को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली पुलिस ने मैदान के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

आप की इस महारैली में तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संजय सिंह, कपिल सिब्बल और सौरभ भारद्वाज जैसे नेता आप की इस रैली में शामिल हुए। महारैली के मंच से इन नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

संक्षिप्त में जानिए अरविन्द केजरीवाल ने क्या बोले

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के लोगों की वोट का अपमान किया है। केजरीवाल ने कहा चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा कि देश कैसे चलाया जाए। बेरोजगारी और महंगाई चारों तरफ फैली हुई है दूध, दही, सब्जी, गैस सब कुछ महंगा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि उन्हें अंदर से पता चला है जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हुई है कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी अध्यादेश लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम अध्यादेश को खारिज करके रहेंगे। भाजपा वाले मुझे रोज गाली देते हैं। मैं दिल्ली के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता। कोर्ट ने जो आदेश दिया हम उसे पालन करके रहेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली वासियों के हक में फैसला लिया लेकिन भाजपा ने अध्यादेश के माध्यम से उसे पलट दिया। प्रश्नचिन्ह लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते। देश में गणतंत्र खत्म हो रहा है।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि हम 12 साल पहले इसी मैदान में इकट्ठा हुए थे और अब एक बार फिर से तानाशाही को खत्म करने के लिए हम यहाँ इकट्ठे हुए हैं। इसी मंच से भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी थी और आज तानाशाही की खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं जिसमें हम जीतेंगे भी।

भगवंत मान ने भाजपा को बताया जुगाड़ू पार्टी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी को चुगाड़ू पार्टी करार देते हुए कहा की अगर केजरीवाल अधिकारियों को दंडित नहीं कर पाएंगे तो सरकार कैसे चला पाएंगे। ये अरविन्द केजरीवाल का प्यार है जो लोगों को इतनी धूप और गर्मी में भी यहाँ तक ले आया।

राज्यसभा में बिल रोकेंगे संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह ने कहा अध्यादेश को राज्यसभा में पास होने से रोकेंगे। केंद्र सरकार इस अध्यादेश के माध्यम से लोगों का हक हड़पना चाहती है और हम ऐसा नहीं होने देंगे।

मोदी चाहते हैं कि सब कुछ उनके हिसाब से हो: सिब्बल

कांग्रेस पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- दिल्ली में विधानसभा होने का मतलब है कि दिल्ली की जनता के अनुसार सरकार चले लेकिन मोदी चाहते हैं कि सब कुछ उनके हिसाब से हो। कपिल सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं कर सकती। सुप्रीम कोर्ट केंद्र के इस अध्यादेश को रद्द करेगी।

कौरवों की सेना है केंद्र सरकार: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी की इस महारैली में सबसे पहला भाषण दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने दिया। सौरभ ने केंद्र सरकार को कौरवों की सेना बता डाला और आम आदमी पार्टी की तुलना पांडवों की सेना से करदी। भारद्वाज ने कहा कौरवों ने पांडवों से छल से इंद्रप्रस्थ छीना था उसके बाद उन्हें वनवास दिया। गया इसी तरह केंद्र सरकार ने छल करके अधिकार छीन लिए और फिर मनीष कश्यप को जेल में डाल दिया।

सम्बंधित खबर

Recent News