menu-icon
The Bharatvarsh News

Opposition Meeting: आप बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेगी: राघव चड्ढा

OppositionMeeting: केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में लाए गए अध्यादेश पर कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है. दरअसल, कांग्रेस की इसी घोषणा का आम आदमी पार्टी (AAP) बेसब्री से इंतजार जर रही थी क्योंकि अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल विपक्ष को एकजुट करने में […]

Calendar Last Updated : 16 July 2023, 06:02 PM IST
Share:

OppositionMeeting: केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में लाए गए अध्यादेश पर कांग्रेस ने अपना समर्थन दे दिया है. दरअसल, कांग्रेस की इसी घोषणा का आम आदमी पार्टी (AAP) बेसब्री से इंतजार जर रही थी क्योंकि अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए थे.

इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “PAC बैठक में हर पहलुओं पर चर्चा हुई. दिल्ली अध्यादेश राष्ट्र विरोधी है. अरविंद केजरीवाल ने इस अध्यादेश के खिलाफ तमाम राजनैतिक पार्टियों का सहयोग मांगा और उन्होंने इसपर हमारा सहयोग किया, कांग्रेस पार्टी ने भी इस अध्यादेश के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है. 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी.”

..

सम्बंधित खबर

Recent News