menu-icon
The Bharatvarsh News

गर्लफ्रेंड की अंगूठी के लिए 8 महीने तक दिन-रात की मेहनत, युवक की प्रेम कहानी ने जीता दिल

ब्रैडली चो ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए सपनों की एंगेजमेंट रिंग खरीदने का लक्ष्य बनाया. दिन में नौकरी और रात में फूड डिलीवरी कर उन्होंने महीनों मेहनत की. उनकी यह अनोखी कोशिश अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.

Calendar Last Updated : 08 August 2026, 03:57 PM IST
Share:

नई दिल्ली: आज के दौर में जहां रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर दूरियां बढ़ती दिखाई देती हैं, वहीं सोशल मीडिया पर सामने आई एक युवक की कहानी लोगों को प्यार का अलग मतलब समझा रही है. अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद की एंगेजमेंट रिंग खरीदने के लिए इस युवक ने करीब आठ महीने तक लगातार मेहनत की. उसकी लगन और समर्पण की कहानी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यह कहानी ब्रैडली चो की है, जिन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी इस पूरी यात्रा को लोगों के साथ साझा किया. उन्होंने हर दिन वीडियो पोस्ट करके बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पसंद की अंगूठी खरीदने के लिए पैसे जुटा रहे हैं. धीरे-धीरे उनकी यह कोशिश सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक खास कहानी बन गई.

दिन में ऑफिस, रात में फूड डिलीवरी

ब्रैडली की दिनचर्या काफी कठिन थी. वह दिन में कॉर्पोरेट नौकरी करते थे और ऑफिस का काम खत्म होने के बाद फूड डिलीवरी के लिए निकल जाते थे. देर रात घर पहुंचने के बाद वीडियो एडिट करना और अगले दिन की तैयारी करना उनकी रोज की आदत बन गई थी. कई महीनों तक वह रात करीब 2 बजे सोते और सुबह 6 बजे दोबारा ऑफिस के लिए निकल जाते थे. इस दौरान मुश्किलें भी कम नहीं थीं. करीब दो सप्ताह तक उनकी तबीयत खराब रही. इतना ही नहीं, उनके बॉस की नजर भी सोशल मीडिया पोस्ट पर पड़ गई, जिससे नौकरी को लेकर परेशानी खड़ी हो गई. इसके बावजूद ब्रैडली अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे.

आठ महीने बाद खरीदी सपनों की अंगूठी

लगातार मेहनत के करीब आठ महीने बाद ब्रैडली ने 6,500 डॉलर यानी लगभग 6 लाख रुपये बचा लिए. इसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक खास कस्टम लैब-ग्रोन डायमंड एंगेजमेंट रिंग तैयार करवाई. अंगूठी को और खास बनाने के लिए उसमें दोनों के बर्थस्टोन भी शामिल किए गए. इस तरह रिंग सिर्फ एक महंगा तोहफा नहीं रही, बल्कि उनके रिश्ते से जुड़ी व्यक्तिगत याद भी बन गई.

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bradley Cho (@bradjcho)

रिंग डिजाइनर भी हुए प्रभावित

अंगूठी तैयार करने वाले डिजाइनर ने भी ब्रैडली की कोशिश की तारीफ की. उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित इस बात ने किया कि ब्रैडली ने रिंग की हर छोटी डिटेल में अपनी गर्लफ्रेंड के प्रति भावनाएं और मेहनत शामिल की. कहानी वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने ब्रैडली को बधाई दी. कई यूजर्स ने उनकी मेहनत और समर्पण को सच्चे प्यार की मिसाल बताया.

सम्बंधित खबर

Recent News