menu-icon
The Bharatvarsh News

Filmfare Awards 2024: आलिया भट्ट बनी बेस्ट एक्ट्रेस, पहले भी जीत चुकी हैं कई अवार्ड्स

Filmfare Awards 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत के दम पर एक अलग पहचान हासिल की है. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते कुछ सालों में कई शानदार किरदार निभाए हैं, जिसकी वजह से वे आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं. वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं. हालही में आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया. आलिया इससे पहले भी कई अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं.

Calendar Last Updated : 29 January 2024, 03:37 PM IST
Share:

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

फिल्मफेयर 2024

गुजरात के गांधीनगर में 28 जनवरी को फिल्मफेयर 2024 का आयोजन किया गया. जहां बॉलीवुड सितारों का मेला लगा. लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाईट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बटोरी.

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

फिल्मफेयर 2024 में आलिया भट्ट को उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं, रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स से नवाजा गया.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को ये अवॉर्ड स्टेज पर दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने दिया.

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

आलिया भट्ट को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है.

जॉय अवार्ड्स 2024

आलिया भट्ट अपने काम को लेकर सऊदी अरब के रियाद में जॉय अवार्ड्स 2024 में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं.

सम्बंधित खबर

Recent News