menu-icon
The Bharatvarsh News

BJP में शामिल होने के सवालों के अटकलों के बीच शर्मिष्ठा मुखर्जी ने साफ किया रुख, जानिए क्या कहा?

Sharmistha Mukherjee On BJP: शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी से अपनी मुलाकात के बाद कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें 'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' की एक प्रति भेंट की. वह हमेशा की मेरे प्रति दयालु थे और बाबा( प्रणब मुखर्जी) के लिए उनका सम्मान कम नहीं हुआ है. धन्यवाद सर. "

Calendar Last Updated : 17 January 2024, 06:28 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • BJP में शामिल होने के सवालों के अटकलों के बीच शर्मिष्ठा मुखर्जी ने साफ किया रुख
  • भाजपा में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर दिया ये जवाब

Sharmistha Mukherjee On BJP: देश के दिवगंत पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार (15 जनवरी)  को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. उन्होंने इस दौरान उन्होंने ने पीएम मोदी को अपनी किताब 'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' की एक कॉपी भेंट की. इसके बाद लोगों द्वारा अटकलें लगाई जा रही थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकती हैं. इसको लेकर उन्होंने खुद जवाब देते हुए इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. 

शर्मिष्ठा मुखर्जी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर सवाल किया गया कि क्या आप भाजपा में शामिल होंगी? "इसपर उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, मैं नहीं शामिल हो रही. मैंने राजनीति छोड़ दी है और मुझे भाजपा या किसी अन्य पार्टी में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है. लेकिन लोग, जो अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा से परे नहीं देख सकते हैं या सोचते हैं कि राज्यसभा या लोकसभा सीट निर्वाण का मार्ग है, जाहिर तौर पर मुझ पर विश्वास नहीं करेंगे. "

पीएम मोदी से मुलाकात पर क्या बोली थी मुखर्जी?

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी से अपनी मुलाकात के बाद कहा था, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें 'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स'  की एक प्रति भेंट की. वह हमेशा की मेरे प्रति दयालु थे और बाबा( प्रणब मुखर्जी) के लिए उनका सम्मान कम नहीं हुआ है. धन्यवाद सर. "

वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था,"शर्मिष्ठा आपसे मिलकर और प्रणब बाबू (प्रणब मुखर्जी) के साथ यादगार बातचीत को याद करके हमेशा खुशी मिलती है. उनकी महानता और बुद्धिमत्ता आपकी पुस्तक में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. "

शर्मिष्ठा में किताब में क्या दावा किया?

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब 'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' में दावा किया है कि उनके पिता उनसे कहते थे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सवाल तो बहुत करते हैं, मगर उमने परिपक्वता की बहुत कमी है. मुखर्जी ने बुक में कहा कि उनके पिता ने बताया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में उनका कार्यकाल सबसे अच्छा था. 

शर्मिष्ठा के दावे पर क्या बोली कांग्रेस?

शर्मिष्ठा के दावे को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने खारिज करते हुए कहा था कि ये सब कहीं (बीजेपी) जाने की तैयारी है. इस कारण भूमिका रची जा रही है. ये सब बोलना होता तो दिवगंत प्रणब मुखर्जी बोल देते. 

सम्बंधित खबर

Recent News