menu-icon
The Bharatvarsh News

मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की आग! हिंसा के बाद कर्फ्यू, इंटरनेट 5 दिनों तक ठप

मणिपुर के उखरुल में ताजा हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है. साथ ही वहां 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई. 

Calendar Last Updated : 10 February 2026, 01:30 PM IST
Share:

नई दिल्ली: मणिपुर के उखरुल जिले में ताजा हिंसा की खबर आ रही है. एक बार फिर से मणिपुर का उखरुल हिंसा की आग में जल रहा है. इस हिंसा के बाद वहां पर कर्फ्यू लगा दी गई है. इसके बाद उखरुल में अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया है और पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. आरोप है कि सशस्त्र उपद्रवियों ने घरों में आग लगा दी, जिससे निवासियों को रातोंरात अपना घर छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा.

फिर हिंसा की आग में झुलसा मणिपुर

एक बार फिर से मणिपुर से हिंसा की खबर आ रही हैं. जहां पर सोमवार देर रात लिटान सारेइखोंग गांव में सशस्त्र समूहों द्वारा घरों में आग लगाने और हवा में कई राउंड फायरिंग करने के बाद अशांति फैल गई, जिससे पहाड़ी जिले में दहशत की लहर दौड़ गई. इस दहशत के कारण कई लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए. 

5 दिनों के लिए ठप हुई इंटरनेट सेवाएं

जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, मणिपुर सरकार ने तत्काल प्रभाव से उखरुल जिले में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया. स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. 

गृह आयुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हाल के घटनाक्रमों ने गंभीर अशांति पैदा कर दी है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और शांति को खतरा है. मामला के शांत होते ही इंटरनेट बहाल कर दिया जाएगा.  

कोंसराम ग्राम प्रशासन ने सहायता की मांग की

कोंसराम ग्राम प्रशासन ने इस घटना की निंदा की और राज्य और केंद्र सरकारों से तत्काल एक्ट्रा सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए ठोस कार्यवाही करने की अपील की. पुलिस ने बताया कि वह आग लगने के कारण की जांच चल रही है और साथ ही बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है.

सम्बंधित खबर

Recent News