menu-icon
The Bharatvarsh News

राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों के बीच बोले पीएम मोदी, 'आजकल पूरा देश राममय, रामराज्य में जनता ही राजा'

Ram Mandir Inauguration: पीएम मोदी ने कहा कि रामराज्य सुशासन 4 स्तंभों पर खड़ा है. ये चार स्तंभ- जहां सम्मान से बिना भी के हर कोई सिर ऊंचा कर चल सकें, जहां नागरिक के साथ सामान व्यवहार हो ,जहां कमजोर की सुरक्षा हो और जहां धर्म यानि कर्तव्य सबसे पहले हो. जनता ही राजा है. सरकार जनता का सेवा करती है.

Calendar Last Updated : 16 January 2024, 07:27 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियों के बीच बोले पीएम मोदी
  • 'आजकल पूरा देश राममय, रामराज्य में जनता ही राजा'

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. जिसके कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. समारोह को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है.  कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई राम भक्त पहुंच रहे हैं. साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं समेत कई दिग्गजों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है. वहीं आज से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 7 दिवसीय अनुष्ठान भी शुरू हो गया है.

इस बीच आज (16 जनवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और और नारकोटिक्स अकादमी (NACIN) का उद्घाटन करने के बाद कहा, कि आजकल पूरा देश राममय है. महात्मा गांधी भी रामराज्य की बात किया करते थे. 

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, "रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से 11 दिन पूर्व मेरा व्रत चल रहा है.  आजकल पूरा देश 'राममय' हो गया है. भगवान राम सामाजिक जीवन में शासन और सुशासन के प्रतीक हैं, जो आपके संगठन के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं. " उन्होंने कहा, भगवान राम भरत से कहते हैं कि मुझे विश्वास है तुम कामों को बिना समय गंवाए पूरा करते हो जिसमें लागत कम है. पिछेल कई वर्षों से हमारी सरकार ने लागत पर ध्यान दिया है,"

रामराज्य को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि रामराज्य सुशासन 4 स्तंभों पर खड़ा है. ये चार स्तंभ- जहां सम्मान से बिना भी के हर कोई सिर ऊंचा कर चल सकें, जहां नागरिक के साथ सामान व्यवहार हो ,जहां कमजोर की सुरक्षा हो और जहां धर्म यानि कर्तव्य सबसे पहले हो. जनता ही राजा है. सरकार जनता का सेवा करती है. 

जीएसटी पर क्या बोले पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, ''हमने जीएसटी के रूप में देश को एक नई आधुनिकता दी. हमने 7 लाख रुपए तक टैक्स पर छूट दी.  इससे लगभग ढाई लाख करोड़ की टैक्स बचत हुई है. उन्होंने कहा कि आज जब देश का टैक्स देने वाला ये देख रहा है कि उसके टैक्स का सही तरीके से इस्तेमाल हो रहा है तो वो भी आगे बढ़ कर कर दे रहा है. हमने जो कुछ भी जनता से लिया वो ही जनता को समर्पित कर दिया. यही तो सुशासन है.''

सम्बंधित खबर

Recent News