menu-icon
The Bharatvarsh News

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने चुनाव आयोग से की राहुल गाँधी की शिकायत, कहा- तुरंत मुक़दमा दर्ज़ कर अकाउंट सस्पेंड करें

Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राहुल गाँधी की शिकायत की है. पत्र में राहुल गाँधी के सोशल मीडिया अकाउंट को तत्काल प्रभाव से ससपेंड करने की मांग की गयी है.

Calendar Last Updated : 25 November 2023, 04:30 PM IST
Share:

Rajasthan Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराई है. भाजपा ने राहुल गाँधी पर चुनाव के दौरान आचार संहिता के उलंघन का आरोप लगाया है. इस बाबत भाजपा ने चुनाव आयोग से अपील की है कि तत्काल प्रभाव से राहुल गांधीन का सोशल मीडिया X का अकाउंट ससपेंड कर दिया जाए. साथ ही चुनाव आयोग को लिखे पत्र में बीजेपी ने राहुल गांधी पर मुक़दमा करने की भी अपील की है. इसके साथ ही भाजपा ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि राजस्थान के मुख्या चुनाव अधिकारी को निर्देश जारी करें. 

 

भाजपा ने दिखाया राहुल गाँधी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट 

चुनाव आयोग को लिखे शिकायत पत्र में भाजपा ने राहुल गाँधी के सोशल मीडिया अकाउंट X पर किये पोस्ट किआ स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. बता दें कि राहुल गांधी ने ये ट्वीट 25 नवंबर की सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर किया था. इस ट्वीट में राहुल गाँधी ने राजस्थान में कांग्रेस की चुनावी गारंटियों के बारे में बताया था. इस बारे में बीजेपी का कहना है  कि मतदान के 48 घंटे पहले आचार संहिता के तहत साइलेंस जोन लिमिट शुरू हो जाती है और ऐसे में कोई इस तरह प्रचार नहीं कर सकता है. भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने ये ट्वीट करते हुए पीपुल्स एक्ट 1951 की धारा 126 का उल्लंघन किया है. साथ ही बीजेपी ने अपने पत्र में इस मामले में सजा का प्रावधान भी बताया है.  भाजपा ने पत्र में लिखा है  कि इस तरह के उल्लंघन में दो साल की जेल और जुर्माने दोनों का प्रावधान है. 

बता दें कई भाजपा ने राहुल गांधी पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए  पत्र में लिखा है. इस पत्र में कहा गया है कि वो (राहुल गांधी) कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं. आचार संहिता के  उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग को उनके खिलाफ जल्द से जल्द और सख्त कदम उठाना चाहिए. बता दें कि  राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 25 नवंबर को वोटिंग की जा रही है. वही नियम क,इ तहत वोटिंग के दो दिन पहले यानी 23 नवंबर से ही राज्य में चुनाव प्रचार पर रोक लग गई थी. लेकिन इसी बीच राहुल गांधी ने वोटिंग वाले दिन ही सुबह-सुबह ट्वीट किया था. हालाँकि उन्होंने उसे बाद में हटा लिया गया था.

सम्बंधित खबर

Recent News