menu-icon
The Bharatvarsh News

Rajya Sabha Elections: UP की 10 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने तैयार की 35 नामों की लिस्ट, होगा मंथन

Rajya Sabha Elections: यूपी में 10 राज्यसभा सीट के लिए इसी महीने चुनाव होने हैं. जिसमें भाजपा की 7 सीट आने का अनुमान है वहीं 2 सीट सपा के खाते में जा सकती है.

Calendar Last Updated : 06 February 2024, 04:49 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • UP की 10 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने तैयार की 35 नामों की लिस्ट
  • कुछ नए कुछ पुराने नेताओं को किया गया शामिल

Rajya Sabha Elections: उत्तर प्रदेश की खाली पड़ी 10 राज्यसभा  सीटों के लिए भाजपा ने 35 नेताओं के नाम की एक सूची तैयार कर ली है. इस लिस्ट में कुछ पुराने नाम तो कुछ नए नामों को शामिल किया गया है. ये सभी नाम दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे. बता दें, कि यूपी में 10 राज्यसभा सीट के लिए इसी महीने चुनाव होने हैं. जिसमें भाजपा की 7 सीट आने का अनुमान है वहीं 2 सीट सपा के खाते में जा सकती है.  एक सीट पर दोनों पार्टियां  जोड़ -तोड़ प्रथम वरीयता का सहारा लेकर हथियाने का काम करेगी. 

बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक में तैयार हुई लिस्ट 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में 35 उम्मीदवारों के नाम की एक लिस्ट तैयार की गई. यह सूची केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी. इस लिस्ट में कुछ नए तो कुछ पुराने नेताओं के नाम शामिल हैं. 

सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में वर्तमान राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी और विजयपाल सिंह तोमर का नाम शामिल हैं तो वहीं 2 और नाम पुराने हैं और बाकी नए नेताओं के नामों को इस सूची में शामिल किया गया है. इन नामों में संगठन के लोगों को वरीयता दी गई है , जो लोग पिछले दिनों विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं बन पाए थे ऐसे प्रदेश महामंत्री, प्रदेश  उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्षों को इस लिस्ट का हिस्सा बनाया गया है.

13 फरवरी तक बीजेपी जारी कर सकती है लिस्ट 

एक जानकारी के अनुसार बीजेपी 13 फरवरी तक अपने राजसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. 10 सीटों पर होने वाले चुनाव भाजपा की 7 सीटों पर जीत पक्की मानी जा रही है. तो वहीं 8 वीं सीट पर जोड़ -तोड़  प्रथम वरीयता का सहारा लेकर बीजेपी इस सीट को काबिज करने के प्रयास में हैं. इस लिहाज से पार्टी का पैनल 8 सीटों पर उम्मीदवारों का मंथन करेगा. जिन 35 नामों की सूची को दिल्ली भेज गया है इसपर केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रदेश नेतृत्व अंतिम मुहर लगाएगी और जल्द ही नाम फाइनल हो जाएंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News