menu-icon
The Bharatvarsh News

BSF जवानों ने बॉर्डर पर पकड़ा पाकिस्तानी युवक, मानसिक हालत ठीक नहीं

चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने पठानकोट जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा लिया है. वह देर रात सरहद पर घूमता मिला. जवानों ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया. बीएसएफ जवानों ने युवक को पठानकोट पुलिस के अंडर दे दिया है. पुलिस […]

Calendar Last Updated : 05 August 2023, 11:33 PM IST
Share:

चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने पठानकोट जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से एक पाकिस्तानी युवक को पकड़ा लिया है. वह देर रात सरहद पर घूमता मिला. जवानों ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया.

बीएसएफ जवानों ने युवक को पठानकोट पुलिस के अंडर दे दिया है. पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है. पकड़े गए युवक का ब्यौरा सभी एजेंसियों को भेजा गया है. नरोट जैमल सिंह के थाना प्रभारी अजविंदर सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है. अभी जांच जारी है.

सम्बंधित खबर

Recent News