menu-icon
The Bharatvarsh News

Canada: गिरफ्तार हुआ 700 से ज्यादा छात्रों के साथ फरेब करने वाला ट्रैवेल एजेंट

Canada: कनाडा में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों के साथ फरेब करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाकर छात्रों को विदेश भेजने का काम करता था। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो लगभग 700 से अधिक छात्रों के साथ ये धोखाधड़ी हुई है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी का […]

Calendar Last Updated : 24 June 2023, 02:35 PM IST
Share:

Canada: कनाडा में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों के साथ फरेब करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी फर्जी दस्तावेज बनाकर छात्रों को विदेश भेजने का काम करता था। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो लगभग 700 से अधिक छात्रों के साथ ये धोखाधड़ी हुई है।

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी का नाम ब्रजेश मिश्रा है। जानकारी के मुताबिक वह कनाडा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था और उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ब्रजेश एक ट्रैवेल एजेंट है जो कई सालों से ये काला धंधा कर रहा था।

बता दें क कनाडा बॉर्डर सर्विसिज ने 700 भारतीय छात्रों को डिपोर्ट करने का पत्र जारी किया था जिसके बाद फर्जी कनाडा भेजने का ये मामला सामने आया था। इस धोखाधड़ी में गिरफ्तार हुए अधिकतर छात्र पंजाब राज्य के हैं। इससे पहले आरोपी बर्जेश मिश्रा के साथी को जालंधर से गिरफ्तार किया गया था। आज मुख्य आरोपी ब्रजेश मिश्रा को भी कनाडा से गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्बंधित खबर

Recent News