menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan-3: साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बना भारत, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने दी शुभकामनाएं

Chandrayaan-3: भारत चंद्रयान-3 की मदद से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. इससे कुछ दिन पूर्व रूस का मानवरहित लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित होकर चंद्रमा पर जा गिरा था. भारत ने चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करके पूरे देश वासियों को गौरवान्वित किया है. नासा के प्रमुख ने दी बधाई […]

Calendar Last Updated : 24 August 2023, 12:18 PM IST
Share:

Chandrayaan-3: भारत चंद्रयान-3 की मदद से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. इससे कुछ दिन पूर्व रूस का मानवरहित लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित होकर चंद्रमा पर जा गिरा था. भारत ने चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करके पूरे देश वासियों को गौरवान्वित किया है.

नासा के प्रमुख ने दी बधाई

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने सोशल मीडिया की सहायता से लिखा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई. अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करके देश का चौथा स्थान लेने पर भारत को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं. हमें इस मिशन में आपका भागीदारी बनने का मौका मिला. इस बात के लिए खुशी हो रही है.

रूस ने दी बधाई

रूस के सरकारी अंतरिक्ष निगम के रोस्कोस्मोस’ ने इस अपार जीत के लिए भारत को बधाई दी. उन्होंने कहा है कि रोस्कोसमोस चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग करने पर भारत को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं

यूरोप ने दी बधाई

यूरोप के अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने कहा कि “अतुल्य! इसरो व भारत के सारे लोगों को बधाई. भारत ने नयी तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए किसी अन्य खगोलीय पिंड पर अपने उपकरण भेज कर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की है. शाबाश, मैं इस कार्य से पूरी तरह प्रभावित हूं.

सम्बंधित खबर

Recent News