menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफलता पर यूएन में मनाई गई खुशी, अन्य देशों के अधिकारी भी मौजूद

Chandrayaan-3: भारत ने चंद्रयान-3 की सफलता से बड़ा इतिहास रच दिया है. जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. यूएन (संयुक्त राष्ट्र) में भारत के स्थायी मिशन ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर की है. इस दरमियान अन्य देशों के अधिकारी व कर्मचारी भी भारत के इस स्थायी […]

Calendar Last Updated : 25 August 2023, 11:56 AM IST
Share:

Chandrayaan-3: भारत ने चंद्रयान-3 की सफलता से बड़ा इतिहास रच दिया है. जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. यूएन (संयुक्त राष्ट्र) में भारत के स्थायी मिशन ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर की है. इस दरमियान अन्य देशों के अधिकारी व कर्मचारी भी भारत के इस स्थायी मिशन में पहुंचे एंव भारत की इस बड़ी खुशी का हिस्सा बने. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने अपने सोशल मीडिया की मदद से सारे साथियों व अन्य देशों के मिशन को अभार व्यक्त किया है.

भारतीयों की आकांक्षा का चिन्ह

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इस शुभ अवसर पर बताया कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन का सफल लैंडर विक्रम काफी सफलतापूर्वक तरीके से चांद की सतह पर जा पहुंचा है. ये मौका इसलिए भी खास है क्योंकि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई भी दूसरा देश नहीं पहुंच पाया है. यह हमारे वैज्ञानिकों के त्याग एंव प्रतिभा का प्रतीक है. आगे कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ना केवल चांद पर पहुंचा है यदपि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का चिन्ह भी है.

चांद पर जाने वाला भारत चौथा देश

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की मदद से लैंडर विक्रम ने बीते दिनों चांद की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है. वहीं भारत रूस, चीन, अमेरिका के बाद दुनिया का चौथा देश बनने में सफल रहा है. इस मिशन की अपार उपलब्धि ने देश के युवाओं के लिए नए रास्ते बना दिए हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News