menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan-3: ISRO ने जारी की चंद्रयान-3 से ली गई चंद्रमा की वीडियो

Chandrayaan-3 चंद्रयान-3 के बीते दिन चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने का एक वीडियो ISRO (इसरो) की तरफ से जारी किया गया है. जिसमें चंद्रयान-3 से चंद्रमा की तस्वीरें लिए जाने को दिखाया गया है. अंतरिक्ष एजेंसी ने लिखा कि चंद्रयान -3 से चंद्रमा का नजारा बेहद खास दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा […]

Calendar Last Updated : 07 August 2023, 11:44 AM IST
Share:

Chandrayaan-3 चंद्रयान-3 के बीते दिन चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने का एक वीडियो ISRO (इसरो) की तरफ से जारी किया गया है. जिसमें चंद्रयान-3 से चंद्रमा की तस्वीरें लिए जाने को दिखाया गया है. अंतरिक्ष एजेंसी ने लिखा कि चंद्रयान -3 से चंद्रमा का नजारा बेहद खास दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि चंद्रमा नीले हरे रंगों में है. जिसमें कई गड्ढे भी दिखाई दे रहे हैं. रात 11 बजे चंद्रयान-3 की कक्षा को घटाया गया है. इंजनों की रेट्रोफायरिंग ने इसे चंद्रमा मिशन के और नजदीक कर दिया है. चंद्रयान 3 चांद की सतह से मात्र 170 किमी x 4313 किमी ही दूर है.

चंद्रमा की कक्षा

इससे पूर्व चंद्रमा की ओर से बढ़ते चंद्रयान-3 ने 4 जुलाई को देखा गया कि धरती से चांद के बीच लगभग दो-तिहाई से अधिक की दूरी तय कर ली गई है. चंद्रयान-3 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा 14 जुलाई को लॉन्च करने का काम किया गया था.चंद्रयान-3 धीरे-धीरे 9 अगस्त दोपहर के समय चंद्रमा की तीसरी कक्षा में प्रवेश करा दिया जाएगा. वहीं 14 से 16 अगस्त को चौथी और पांचवीं कक्षा पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News