menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan 3: मिशन की सफल लैंडिंग पर नेताओं की प्रतिक्रिया, कई मुख्यमंत्रियों ने अपनी खुशी व्यक्त की

Chandrayaan 3: भारत ने मिशन चंद्रयान-3 से चांद पर अपना झंडा लहराया है. इसरो की इस सफलता पर पूरे देश वासियों को वैज्ञानिकों पर गर्व है. भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करने में सफल रहा. इस पर देश के सभी नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. गृह […]

Calendar Last Updated : 24 August 2023, 09:45 AM IST
Share:

Chandrayaan 3: भारत ने मिशन चंद्रयान-3 से चांद पर अपना झंडा लहराया है. इसरो की इस सफलता पर पूरे देश वासियों को वैज्ञानिकों पर गर्व है. भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करने में सफल रहा. इस पर देश के सभी नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने चंद्रयान-3 की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त की है.

गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के बाद भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला प्रथम देश बन गया है. भारत की ये खगोलीय यात्रा महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. देश की बड़ी सफलता से भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा “चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए मैं इसरो के वैज्ञानिक को इस अपार सफलता के लिए बधाई देता हूं. यह नया भारत है, जिसकी भुजाएं मंगल से चंद्रमा तक फैली हुई हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा “अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है.”

सीएम अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा “चांद मुबारक इसरो अब और भी आगे जाना है.”

एनसीपी प्रमुख शरद पवार

अंतरिक्ष में भारत का सबसे महत्वपूर्ण प्रयास चंद्रयान 3 है. इसकी अपार सफलता ने वैज्ञानिक समुदाय को आत्मविश्वास से भर दिया है. ये पल हमारे देश के साथ-साथ पूरी दुनिया को गौरवान्वित करने वाला है. देश के सारे वैज्ञानिकों व भारतीयों साथी को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं. इसरो ऐसे ही अभिनव प्रयोग करके अंतरिक्ष में ऐसे ही उड़ान भरते रहें.

सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा “चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर देश ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर देशवासी गौरवान्वित है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके लिए इसरो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.”

सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा “चंद्रयान-3 की जय इसकी शानदार सफलता की जय हो. चंद्रमा पर सफलतापूर्वक एक मिशन भेजने में हमारे देश की शानदार उपलब्धि से बेहद खुशी हुई है. इस सफलता से हमारे वैज्ञानिकों ने देश की वैज्ञानिक व तकनीकी प्रगति को जाहिर किया है. भारत अंतरिक्ष की सुपर लीग में है. अभियान के सभी गौरवान्वित वास्तुकारों एंव हितधारकों को हार्दिक बधाई. हमें इस गौरवशाली क्षण का जश्न मनाना है. जय हिंद, जय हिंद.

सीएम अरविंद केजरीवाल

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा “ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई.”

सम्बंधित खबर

Recent News