menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan-3: चांद पर 8 मीटर की दूरी तय कर चुका है चंद्रयान-3 का रोवर, ISRO ने दिया अपडेट

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) लैंडर से बाहर आने के बाद चांद की सतह पर लगभग 8 मीटर चल चुका है. इसरो ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट करते हुए बताया कि इसरो ने लिखा, “रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय […]

Calendar Last Updated : 25 August 2023, 10:39 PM IST
Share:

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान (Rover Pragyan) लैंडर से बाहर आने के बाद चांद की सतह पर लगभग 8 मीटर चल चुका है. इसरो ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट करते हुए बताया कि इसरो ने लिखा, “रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है. रोवर पेलोड LIBS और APXS चालू हैं. प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और रोवर पर सभी पेलोड नॉमिनली प्रदर्शन कर रहे हैं.”

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार 23 अगस्त को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है. भारतीय समयानुसार शाम लगभग 06 बजकर 04 मिनट पर इसने चांद की सतह पर पहुंचा. इसी के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का नम्बर वन देश और चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन चुका है.

सम्बंधित खबर

Recent News