menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan 3: चंद्रयान- 3 की सफलता पर राष्ट्रपति और उपसभापति का बयान, कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद भारत ने बड़ा इतिहास रच दिया है. इसको को लेकर भारत के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. प्रधानमंत्री मोदी इस समय साउथ अफ्रीका की यात्रा पर हैं. इसरो की इस सफलता पर पीएम ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि चंदा […]

Calendar Last Updated : 24 August 2023, 07:47 AM IST
Share:

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद भारत ने बड़ा इतिहास रच दिया है. इसको को लेकर भारत के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. प्रधानमंत्री मोदी इस समय साउथ अफ्रीका की यात्रा पर हैं. इसरो की इस सफलता पर पीएम ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि चंदा मामा दूर के नहीं टूर के हैं.

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

देश की सफलता के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि आज की इस उपलब्धि के लिए इसरो टीम को ढेर सारी बधाई. चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय के लोगों की जबरदस्त प्रतिभा व कड़ी मेहनत का प्रमाण है. साल 1962 के बाद भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है. साथ ही देश के नए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है.

मल्लिकार्जुन खरगे की प्रतिक्रिया

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा चंद्रयान 3 की कामयाबी हर भारतीय की सफलता है. हम सब के लिए आज गर्व की बात है. उन्होंने कहा 140 करोड़ भारतीयों ने छह दशक पुराने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज देश की बड़ी उपलब्धि देखी है. मैं अपने वैज्ञानिकों एंव इस मिशन में शामिल सारे लोगों को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण के लिए प्रणाम करता हूं.

राज्यसभा के उपसभापति की प्रतिक्रिया

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मानव इतिहास का अविस्मरणीय पल, अतुलनीय उपलब्धि है. आजादी के अमृतकाल में भारत के उदय का प्रतीक है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों एंव इसरो ने गौरव का क्षण हमे दिया है. इसकी ये स्मृति सृष्टि में उम्र भर रहने वाली है. इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं को हार्दिक बधाई जय हिंद.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो एंव मिशन में शामिल सारे लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये एक अविस्मरणीय क्षण है. देश के वैज्ञानिकों ने बड़ा इतिहास रचकर भारत को गौरवान्वित करने का काम किया है. ये एक ऐसी घटना है जो पूरे जीवनकाल में एक ही बार होती है. मैं इसरो, चंद्रयान-3 मिशन में शामिल सारे लोगों को बधाई देती हूं. आगे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं भी देती हूं.

सम्बंधित खबर

Recent News