menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: CM भगवंत मान के करीबी ओएसडी मनजीत सिद्धू ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी माने जाने वाले मनजीत सिद्धू ने शुक्रवार रात को इस्तीफा दे दिया. जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया है.

Calendar Last Updated : 18 November 2023, 02:56 PM IST
Share:

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान के ओएसडी मनजीत सिद्धू ने शुक्रवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफा को सरकार ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ये कदम उठाया है. 

भगवंत मान के करीबी हैं मनजीत सिद्धू

बता दें कि मनजीत सिद्धू पेशे से पत्रकार हैं. लेकिन कुछ साल पहले ही वो पत्रकारिता छोड़ कर पार्टी से जुड़ गए थें. मनजीत सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुराने मित्रों में से एक है. इतना ही नहीं, विधानसभा चुनावों में भी वो भगवंत मान के साथ थे. इसी दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि इसके बावजूद मनजीत सिद्धू को काफी लंबे समय तक कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई थी. लेकिन इसी साल जनवरी में उन्हें ओएसडी के पद पर नियुक्त किया गया था. इसके साथ ही विधानसभा में ही उन्हें दफ्तर भी मिला था.

सम्बंधित खबर

Recent News