menu-icon
The Bharatvarsh News

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानिए क्या कहा?

Nitish Kumar: शपथ लिए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार मीडिया के सामने हाजिर हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पहले भी भाजपा के साथ थे. बीच में कहीं गए और इधर हमारे पार्टी के लोगों को लग रहा था और तय हो गया कि अब हम लोग हमेशा साथ रहेंगे.

Calendar Last Updated : 28 January 2024, 08:22 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले नीतीश कुमार
  • हम पहले भी भाजपा के साथ थे, अब हम लोग हमेशा साथ रहेंगे

Nitish Kumar: बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार (28 जनवरी) की शाम को 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ  ली. पटना स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता के रूप में शपथ दिलाई. वहीं उनके साथ भाजपा के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है. इसमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम शामिल है. इस दौरान समारोह में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस बीच शपथ लिए जाने के बाद अब सीएम नीतीश कुमार का पहला बयान सामने आया है. 

क्या बोले नीतीश कुमार?

शपथ लिए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार मीडिया के सामने हाजिर हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पहले भी भाजपा के साथ थे. बीच में कहीं गए और इधर हमारे पार्टी के लोगों को लग रहा था और तय हो गया कि अब हम लोग हमेशा साथ रहेंगे. उन्होंने कहा हमारे साथ 8 लोगों ने भी शपथ ली है. और बाकी बचे लोग भी जल्द ही शपथ लेंगे. हमने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री के रूप में मान्यता दे दी है. हम बिहार के विकास के लिए काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे. 

नीतीश कुमार ने 9 वीं बार ली शपथ 

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद के लिए 9 वीं बार शपथ ली है. इस दौरान उनके बाद भाजपा के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम के रूप मे शपथ ली. जिसमें सम्राट चौधरी का नाम शामिल है. वह कुशवाहा जाति से हैं, और वर्तमान में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं. वहीं दूसरा नाम लखीसराय सीट से 4 बार के विधायक विजय सिन्हा का है. वह भूमिहार जाति से आते हैं और पिछली सरकार में श्रम संसाधन मंत्री रहे थे. 

इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के डिप्टी सीएम के पद के रूप में शपथ लेने के बाद  इन  विधायकों ने भी शपथ ली. जिसमें बीजेपी की तरफ से डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, हम (HAM) से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने  मंत्री पद की शपथ ली है.  

पीएम मोदी ने दी बधाई

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी".

सम्बंधित खबर

Recent News