menu-icon
The Bharatvarsh News

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी, युवाओं को रोजगार सहित किए कई बड़े वादे

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने वाले है. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियों के नेता बड़े-बड़े चुनावी वादे कर जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं.

Calendar Last Updated : 21 November 2023, 11:30 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी
  • युवाओं को रोजगार सहित किए कई बड़े वादे

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा के चुनाव होने वाले है. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियों के नेता बड़े-बड़े चुनावी वादे कर जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच आज यानि मंगलवार को कांग्रेस ने विधनसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र( मेनिफेस्टो)  जारी कर दिया है. जारी मेनिफेस्टो में किसानों और युवाओं के लिए बड़ा एलान किया गया है. इसमें 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है. इसके अतिरिक्त 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. इसके साथ ही MSP कानून लाने की बात कही गई है. 

मेनिफेस्टो से पहले जारी कर चुकी 7 गारंटियां कांग्रेस 

बात दें, कि अपने इस चुनावी घोषणा पत्र से पहले कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 7 गारंटियां भी जारी कर चुकी है. जिसमे महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, 500 रुपए में सभी को जैस  सिलेंडर, सरकारी कॉलेज के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले युवाओं को फ्री टैब या लैपटॉप, 25 लाख रुपए का आपदा राहत बीमा और किसानों से गोबर की खरीद, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के लिए कानून व सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बढ़ावा देने के कई एलान किए गए हैं. 


कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र की प्रमुख बातें

1. किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुसार MSP(एमएसपी)  कानून.
2. चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु किया जाएगा.
3. 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 10 लाख युवाओं को रोजगार.
4. पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया कार्ड बनाया जाएगा.
5. गैस सिलेंडर अभी 500 रु का मिल रहा है, उसे 400 रु किया जाएगा.
6. राज्य में RTE (आरटीई) कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त.
7. मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा.
8. छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रु तक का ब्याज मुक्त ऋण के लिए योजना शुरू की जाएगी.
9. सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रृंखला व अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा.
10.100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा.
11. हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे.
12.आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे.
13.जातिगत जनगणना की जाएगी.
14.पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा.

भाजपा ने भी जारी किया था घोषणा पत्र 

कांग्रेस से पहले पिछले हफ्ते भाजपा ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी किया था. इस बीच सोमवार को अजमेर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस  नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर धर्म जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने कहा  कि जो लोग धर्म जाति के नाम पर वोट मांगते हैं, वे अपने काम के आधार पर वोट नहीं मांग सकते हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News