menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi Flood: यमुना का जलस्तर फिर पहुंचा खतरे के निशान के पार, क्या दिल्ली में फिर दिखेगा पानी का रौद्र रूप?

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का संकट बढ़ते हुए नजर आ रहा है, दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज शुक्रवार 21 जुलाई को खतरे के निशान को पार कर गया है, यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज पर आज शाम 6 बजे यमुना नदी में जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया […]

Calendar Last Updated : 21 July 2023, 08:25 PM IST
Share:

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का संकट बढ़ते हुए नजर आ रहा है, दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज शुक्रवार 21 जुलाई को खतरे के निशान को पार कर गया है, यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे ब्रिज पर आज शाम 6 बजे यमुना नदी में जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया.

इसकी वजह से वहां से आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है. दिल्लीवासियों ने बीते कुछ दिन पहले यमुना का रौद्र रूप का सामना किया था, जिससे हजारों लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा था और कई बच्चों की मौत हो गई थी.

इस बाढ़ को कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए है थे और कइयों को अपने घरों को छोड़कर राहत कैंप में रहना पड़ा था तो वही हजारों लोगों ने अपना सामान खो दिया था. या एक प्रकार से यू कहे तो हर किसी को किसी न किसी प्रकार का घाटा हुआ था, साथ ही छात्राओं के स्कूल जाने पर पाबंदियां लगाई गई थी.

इन सब बातों को ध्यान में रखते, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ित परिवारो 10 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है और साथ ही हर प्रकार से आर्थिक मदद के लिए कहा है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News