menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi News: पीएम मोदी वैश्विक नेताओं में अधिक लोकप्रिय, अमित शाह ने ट्वीट कर दी बधाई

Delhi News: पीएम नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त हुई है. बता दें कि सर्वे एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट के द्वारा बीते दिन सर्वेक्षण जारी किया गया है. जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री की सराहना की है. उन्होंने इसे विदेश नीति एवं अविभाजित उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता को पीएम सिद्धांत […]

Calendar Last Updated : 16 September 2023, 08:12 AM IST
Share:

Delhi News: पीएम नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त हुई है. बता दें कि सर्वे एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट के द्वारा बीते दिन सर्वेक्षण जारी किया गया है. जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री की सराहना की है. उन्होंने इसे विदेश नीति एवं अविभाजित उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता को पीएम सिद्धांत की सफलता का कारण बताया है.

गृहमंत्री ने किया ट्वीट

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करके लिखा कि “मॉर्निंग कंसल्ट सर्वेक्षण से ये कहा जा सकता है कि, वैश्विक नेताओं के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता बेजोड़ है. ये केवल विदेश नीतियों में मोदी सिद्धांत की सफलता का ये प्रमाण है. प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक स्तर पर ये मान्यता प्राप्त हुई है. ये पीएम की लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की निर्विवाद उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता है. इसके साथ ही ये पीएम के अटूट प्रयासों का परिणाम है. ये लोगों की पीएम मोदी के प्रति अटूट विश्वास की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है.”

76 फीसदी लोगों ने की पीएम की सराहना

अमेरिका उपस्थिक सर्वे एजेंसी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के मुताबिक विश्व के 76 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है. जबकि केवल 18 फीसदी लोगों ने पीएम के नेतृत्व के लिए असहमती दी है. परन्तु छह फीसदी लोगों ने अपनी राय नहीं रखी है. बता दें कि मोदी के बावजूद दूसरे स्थान पर अच्छी रेटिंग स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट को मिला है. इन्हें 64% लोगों का साथ प्राप्त हुआ है. जबकि तीसरे स्थान पर 61% लोगों के सहयोग से मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को चुना गया है.

जी20 शिखर सम्मेलन की तारीफ

वाशिंगटन ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए लीड स्टोरी के शीर्षक में लिखा कि भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन में विभाजित विश्व शक्तियों के मध्य समझौता कराया है. ये प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत है. इसके साथ ही अमेरिका ने भी जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल कहा है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया को संबोधित कर कहा कि, हमारा मानना है कि ये एक बड़ी सफलता है. जबकि दुबई मीडिया संगठन गल्फ न्यूज ने इस पहलू पर बोलते हुए कहा कि, कैसे 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन ने विविधता व सद्भाव में दुनिया को अच्छा आकार प्रदान किया है.

सम्बंधित खबर

Recent News