menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi News: पीएम मोदी का विमान आज बेंगलुरु में होगा लैंड, इसरो के वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो देशों की यात्रा खत्म करके ग्रीस से पहले सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाने वाले हैं. जहां मोदी चंद्रयान-3 मिशन की अपार उपलब्धि के लिए इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मिलकर उन्हें बधाई देंगे. चंद्रयान-3 के लिए वैज्ञानिकों को बधाई इससे पूर्व पीएम ने बोला भी था कि संभव […]

Calendar Last Updated : 25 August 2023, 10:15 AM IST
Share:

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो देशों की यात्रा खत्म करके ग्रीस से पहले सीधे कर्नाटक के बेंगलुरु जाने वाले हैं. जहां मोदी चंद्रयान-3 मिशन की अपार उपलब्धि के लिए इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मिलकर उन्हें बधाई देंगे.

चंद्रयान-3 के लिए वैज्ञानिकों को बधाई

इससे पूर्व पीएम ने बोला भी था कि संभव हो पाया तो चंद्रयान-3 की बड़ी सफलता पर व्यक्तिगत रूप से इसरो टीम के वैज्ञानिकों को बधाई देंगे. आपको बता दें कि जिस वक्त चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल तरीके से सॉफ्ट लैंडिंग की थी. उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग गए हुए थे. अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा करने के बाद चंद्रयान -3 लैंडर विक्रम ने बीते बुधवार की शाम 6.04 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बना.

धरती से चांद तक का सफर

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली आने से पूर्व बेंगलुरु जाएंगे वहां मौजूद इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देंगे. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पीएम ने कहा कि जब हम इस तरह के ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर बहुत गर्व होता है. ये एक सफलता नहीं बल्कि नए भारत की सुबह है. उन्होंने बोला कि हमने धरती पर संकल्प किया व चांद पर जाकर इस सपने को साकार किया. भारत अभी चांद पर है. आपको बता दें कि चंद्रयान-3 को बीते 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन से लॉन्च करने की प्रक्रिया पूरी की गई थी.

चांद पर हर चीज संभव

इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने 24 अगस्त को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद की गई लैंडिंग के वक्त की वीडियो जारी की है. इसरो ने अपने ट्वीटर हैंडल से बताया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से पूर्व चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी. चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने एमओएक्स (मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स) इस्ट्रैक को मैसेज दिया कि चंद्रमा पर चलना शुरू. इससे पूर्व इसरो ने कहा कि मिशन की सरी गतिविधियां तय वक्त पर हो रही है. सभी प्रणालियां सामान्य रूप से कार्य कर रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News