menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली वालों को आज पीएम मोदी देंगे तोहफा, 4,500 करोड़ की सौगात

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. आज दिल्ली वालों के लिए पीएम मोदी 4,500 करोड़ की सौगात के साथ कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे.

Calendar Last Updated : 03 January 2025, 02:14 PM IST
Share:

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की नींव रखी और उद्घाटन करने वाले हैं. इन परियोजनाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नए परिसर, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (WTC), सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय क्वार्टर और द्वारका में ₹300 करोड़ की लागत से सीबीएसई के अत्याधुनिक कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है.  

प्रधानमंत्री मोदी ने अशोक विहार में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास परियोजना का भी आज उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना के माध्यम से 1,675 फ्लैट्स झुग्गीवासियों को दिए जाएंगे. पीएम ने लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपने वाले हैं. यह पहल प्रधानमंत्री की "हर किसी के लिए घर" योजना का हिस्सा है, जो गरीबों को बेहतर आवास प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.  

शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

आज के इस कार्यक्रम में नौरोजी नगर और सरोजिनी नगर में शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. नौरोजी नगर में पुराने सरकारी क्वार्टरों को कॉमर्शियल टावरों में बदला गया है, जो शून्य-निकासी प्रणाली और सौर ऊर्जा जैसी पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं से लैस हैं. सरोजिनी नगर में 28 टावरों में 2,500 से अधिक आवासीय इकाइयां बनाई गई हैं. जो सभी सुविधाओं से लैस है.

तीन शैक्षिक परियोजनाओं की नींव

 इसके अलावा छात्रों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन शैक्षिक परियोजनाओं की नींव रखने वाले हैं. इनमें नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज, पूर्वी दिल्ली में एक शैक्षिक ब्लॉक और द्वारका में एक और शैक्षिक ब्लॉक शामिल हैं. इन परियोजनाओं को ₹600 करोड़ का लागत से बनाया जा रहा है, जो छात्रों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शिक्षा का माहौल प्रदान करेंगी. 

सीबीएसई के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन

साथ ही द्वारका में प्रधानमंत्री ने ₹300 करोड़ की लागत से बने सीबीएसई के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन करने वाले हैं. यह इमारत जल प्रबंधन प्रणाली, डाटा सेंटर और ऑडिटोरियम जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है. इसे भारतीय हरित भवन परिषद से प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी के इन कार्यक्रमों से यह साफ हो गया है कि भाजपा दिल्ली के विकास को प्रमुख एजेंडा बना रही है. इन परियोजनाओं से नागरिक सुविधाओं, शिक्षा और आवास के मुद्दों का समाधान होगा. जो दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.  

सम्बंधित खबर

Recent News