menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली कांग्रेस ने जारी की नई सूची, धर्मपाल और अरीबा खान को टिकट

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और नई सूची जारी की है- 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. खबरों के मुताबिक, मुंडका से धर्मपाल लाकड़ा और पालम से मांगे राम और ओखला सीट से अरीबा खान को उम्मीदवार बनाया गया हैं.

Calendar Last Updated : 14 January 2025, 10:35 PM IST
Share:

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और नई सूची जारी की है- 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. खबरों के मुताबिक, मुंडका से धर्मपाल लाकड़ा और पालम से मांगे राम और ओखला सीट से अरीबा खान को उम्मीदवार बनाया गया हैं.

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है, जिसमें 16 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. गोकुलपुर सीट पर बदलाव हुआ है, जिसमें प्रमोद कुमार जयंत की जगह ईश्वर बागरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

मुंडका से धर्मपाल लाकड़ा, ओखला से अरीबा खान और किराड़ी से राजेश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है. पालम सीट से मांगे राम को उम्मीदवार बनाया गया है. हाल ही में मुंडका से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किए गए धर्मपाल लाकड़ा आम आदमी पार्टी छोड़कर आज पार्टी में शामिल हो गए. शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. लाकड़ा के साथ किराड़ी से पार्षद राजेश गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल हो गए. किराड़ी के वार्ड नंबर 39 के पार्षद गुप्ता ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और प्रभारी काजी निजामुद्दीन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

किस सीट से कौन बना उम्मीदवार

मुंडका-धर्मपाल लाकड़ा, मॉडल टाउन-कुंवर करण सिंह, किराड़ी-राजेश गुप्ता, पटेल नगर-कृष्णा तीरथ, हरि नगर-प्रेम शर्मा, जनकपुरी-हरबानी कौर,विकासपुरी-जितेंद्र सोलंकी, नजफगड़-सुषमा यादव, पालम-मांगेराम, आर.के.पुरम-विशेष टोकस, ओखला-अरीबा खान, विश्वास नगर-राजीव चौधरी, गांधीनगर-कमल अरोड़ा, शाहदरा-जगत सिंह, घोंडा-भीष्म शर्मा, गोलकपुर-ईश्नर बागड़ी.

कांग्रेस ने अब तक 63 उम्मीदवार  कर दिए घोषित 

कांग्रेस ने अब तक 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 63  उम्मीदवारों का घोषणा की है.पार्टी पहले ही तीन सूची जारी कर चुकी है,और नवीनतम सूची में मुस्लिम बहुल ओखला निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्षद अरीबा खान को उम्मीदवार बनाया गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और परिणाम 8 फरवरी को गिने जाएँगे.
 

सम्बंधित खबर

Recent News