गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, CM सावंत ने दिए जांच के आदेश

नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक पॉपुलर नाइट क्लब में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, क्लब के अंदर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अचानक भीषण आग लग गई.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक पॉपुलर नाइट क्लब में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, क्लब के अंदर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अचानक भीषण आग लग गई. इस आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई. यह नाइट क्लब गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है और पिछले साल ही खोला गया था.

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ शामिल थे. मृतकों में तीन महिलाएं और चार टूरिस्ट भी हैं. घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. आग पर काबू पा लिया गया है और सभी शव बाहर निकाल लिए गए हैं. 

पुलिस ने दी जानकारी

न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार, गोवा के DGP ने बताया कि अरपोरा के एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में रात 12.04 बजे आग लगने की सूचना मिली. पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तुरंत साइट पर पहुंचे. फिलहाल आग बुझा दी गई है और रेस्क्यू पूरा कर लिया गया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का मुआयना किया और इसे बहुत दुखद बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि फायर सेफ्टी और बिल्डिंग नियमों के पालन की जांच की जाएगी. सावंत ने X पर लिखा कि यह गोवा के लिए बेहद दुख का दिन है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.

सभी नाइटक्लब का होगा सेफ्टी ऑडिट

BJP MLA माइकल लोबो ने भी घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद परेशान करने वाली है. उन्होंने आश्वासन दिया कि गोवा के सभी नाइट क्लब और रेस्टोरेंट का विस्तृत सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. लोबो ने बताया कि कई लोग बेसमेंट में भागते समय दम घुटने से मारे गए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Tags :