Courtesy: Gemini
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है. हालांकि भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 3 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है.
इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है. विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तेल कंपनियां 11 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा चुकी हैं.
सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये महंगा किया गया. इसके बाद 19 और 23 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई. वहीं 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया.
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
नोएडा में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं भोपाल और पटना जैसे शहरों में भी पेट्रोल 113 रुपये से ऊपर पहुंच चुका है.
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी वजह से ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड करीब 96 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 94 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. हालांकि इंडियन बास्केट क्रूड में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.
पेट्रोल और डीजल के नए रेट हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं. ग्राहक SMS के जरिए भी अपने शहर के ताजा दाम जान सकते हैं. इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL अपने ग्राहकों को मोबाइल मैसेज के जरिए रोजाना ईंधन की कीमत जानने की सुविधा देते हैं. इसके लिए आपको इनके द्वारा दिए गए नंबर पर अपने शहर का कोड लिखकर भेजे और सही किमत की जानकारी लें.