menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली में प्रचंड गर्मी, दक्षिण में बारिश के आसार, जानें क्या है IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को दिल्ली में पूरे दिन आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 15 अप्रैल को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

Calendar Last Updated : 14 April 2025, 01:00 PM IST
Share:

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग ने 15 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत और गुजरात के कुछ हिस्सों में गर्म हवा के साथ तापमान में बढ़ने की उम्मीद की गई है. साथ ही अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूर्वी और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का साथ आंधी और बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है.

IMD ने कहा कि दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 13 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. 

मौसम साफ रहने की उम्मीद 

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को दिल्ली में पूरे दिन आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 15 अप्रैल को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है. वहीं तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना जताई गई है. 16 अप्रैल को दिल्ली में दिन की शुरुआत मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ होने की संभावना है. वहीं शाम से आंशिक रूप से बादल छाने की उम्मीद है. शहर भर में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है. तापमान उच्च रहेगा, अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

इन इलाकों में मध्यम बारिश

IMD द्वारा कहा गया कि उत्तर-पश्चिम भारत में 13 से 18 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. मध्य भारत में 14 से 19 अप्रैल के बीच 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है. आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर तथा उससे सटे पूर्वी भारत में गरज, बिजली तथा तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है. IMD ने अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है.

सम्बंधित खबर

Recent News