menu-icon
The Bharatvarsh News

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश किए चार नए उत्पाद, 250 सीसी खंड में भी रखा कदम

हीरो मोटोकॉर्प ने यहां आयोजित वाहन प्रदर्शनी 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' में एक्सट्रीम 250आर बाइक को पेश करने के साथ पहली बार 250 सीसी खंड में कदम रखा. इसके साथ ही कंपनी ने एक्सपल्स 210 मॉडल को पेश कर अपने एक्सपल्स पोर्टफोलियो का विस्तार भी किया.

Calendar Last Updated : 18 January 2025, 05:03 PM IST
Share:

17 जनवरी देश की अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को प्रीमियम मोटरसाइकिल और स्कूटर खंडों में कुल चार नए उत्पादों को पेश किया.

हीरो मोटोकॉर्प ने यहां आयोजित वाहन प्रदर्शनी 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' में एक्सट्रीम 250आर बाइक को पेश करने के साथ पहली बार 250 सीसी खंड में कदम रखा. इसके साथ ही कंपनी ने एक्सपल्स 210 मॉडल को पेश कर अपने एक्सपल्स पोर्टफोलियो का विस्तार भी किया.

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश किये दो नए स्कूटर- जूम 125 और जूम 160 

इस मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा, "पहले से ही मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो में इन नए मॉडलों की पेशकश से अगले वित्त वर्ष में प्रवेश करते समय हमारी वृद्धि के सफर को और बढ़ावा मिलेगा." सभी चार उत्पादों की बुकिंग फरवरी 2025 में शुरू होगी और डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी.

कंपनी ने कहा कि ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव और आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम शोरूम 'हीरो प्रीमिया' की संख्या को आने वाले महीनों में 100 तक बढ़ाया जाएगा. फिलहाल देश भर में इस तरह के 60 से अधिक शोरूम हैं.

हीरो ज़ूम 160

हीरो ज़ूम 160 की बात करें तो ये कंपनी का पहला ऐसा स्कूटर है जिसे कंपनी ने लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ उतारा है. इस स्कूटर की कीमत 1,48,500 रुपये से शुरू होती है.

हीरो ज़ूम 125 

हीरो मोटोकॉर्प ने 125 सीसी सेगमेंट में नए- हीरो ज़ूम 125 स्कूटर को लॉन्च कर दिया है, इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 86 हजार 900 रुपये (एक्स शोरूम) तय की गई है. ये स्कूटर केवल 7.6 सेकेंड्स में 0 से 60 की रफ्तार पकड़ लेता है.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)
 

सम्बंधित खबर

Recent News