menu-icon
The Bharatvarsh News

Honor killing: अमृतसर में लापता बेटी के घर वापस आने पर फूटा बाप का गुस्सा, मौत के घाट उतार शव को बाइक में बांध पूरे गांव में घुमाया

Honor killing: पंजाब के अमृतसर से रूह कांप जाने वाली घटना सामने आई है. थाना जंडियाला के अंतर्गत आने वाले गांव में एक बाप ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया. युवती की उम्र मात्र 16 साल थी. ये पूरा मामला ऑनर कीलिंग का है. अपराधी बाप ने निर्मम तरीके से अपनी […]

Calendar Last Updated : 11 August 2023, 09:57 AM IST
Share:

Honor killing: पंजाब के अमृतसर से रूह कांप जाने वाली घटना सामने आई है. थाना जंडियाला के अंतर्गत आने वाले गांव में एक बाप ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया. युवती की उम्र मात्र 16 साल थी. ये पूरा मामला ऑनर कीलिंग का है. अपराधी बाप ने निर्मम तरीके से अपनी बेटी की हत्या कर दी. वहीं हत्या को अंजाम देने के बाद बेटी के शव को बाईक के पीछे बांध पूरे गांव में घसीटते हुए घुमाया. पूरे गांव में घुमाने के बाद लाश को रेलवे लाइन पर जाकर फेंक दिया. जिसके बाद पूरे मामले की खबर पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी.

पूरा मामला

जानकारी के हिसाब से गांव मुच्छल का रहने वाला व्यक्ति जिसकी पुत्री दो दिनों से घर से गायब थी. जिसके बाद परिवार के लोगों ने युवती की बहुत तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला. वहीं बीते दिन युवती खुद घर लौट आई. जिस बात से नाराज पिता ने धारदार हथियार से अपनी बेटी की हत्या कर दी, और शव को अपनी बाईक के पीछे बांध कर पूरे गांव में घुमाया. पूरी घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं पूरे गांव में इस घटना को लेकर डर देखा जा रहा है.

मृतक की मां का बयान

मृतक युवती की मां ने बताया कि बेटी दो दिन घर से गायब रहने के बाद अचानक जैसे ही वह घर आई, तो उसके पिता ने बाल पकड़ कर युवती को घसीटते हुए बाहर ले गया. उसे भी कुछ समझ नहीं आया कि आखिर उसे कहा ले जाया जा रहा है.

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी बलबीर सिंह घुम्मन का कहना है कि मुच्छल गांव के रहने वाले निहंग दलबीर सिंह ने रूह कांप जाने वाली घटना को अंजाम दिया है. इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं आरोपी पिता फरार है. जिसकी तलाश जारी है.

सम्बंधित खबर

Recent News