menu-icon
The Bharatvarsh News

Independence Day 2023: CM भगवंत मान पहुंच रहे पटियाला, करेंगे कई बड़े एलान

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस साल पटियाला में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय झंडा फहराने के लिए सीएम भगवंत मान पहुंचने वाले हैं. कार्यक्रम की शुरूआत 8 बजे से कर दी गई है. वहीं मुख्यमंत्री का काफिला कुछ ही समय में आयोजन स्थल पर पहुंचने वाला है. […]

Calendar Last Updated : 15 August 2023, 08:35 AM IST
Share:

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस साल पटियाला में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय झंडा फहराने के लिए सीएम भगवंत मान पहुंचने वाले हैं. कार्यक्रम की शुरूआत 8 बजे से कर दी गई है. वहीं मुख्यमंत्री का काफिला कुछ ही समय में आयोजन स्थल पर पहुंचने वाला है. जिसके लिए पटियाला पुलिस की ओर से सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं.

45 कैदियों की रिहाई के आदेश

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में सजा काट रहे कैदियों में से उनको चुना जाएगा, जो अच्छे आचरण वाले है. जिसमें 45 कैदियों की रिहाई देने की बात की गई है. इसके बाद सीएम पंजाब के हित के लिए बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं. वहीं पुलिस की ओर से कार्यक्रम वाली जगह पर पोलो ग्राऊंड को सील कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. पुलिस ने पोलो ग्राऊंड की सुरक्षा को देखते हुए टेकओवर कर लोगों को पोलो ग्राऊंड के पास नहीं जाने दिया जा रहा है.

फव्वारा चौंक के हालात

वहीं शहर के फव्वारा चौंक में एस.पी हरबीर सिंह अटवाल के साथ डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाणा, थाना त्रिपड़ी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा को मुख्य रूप से तैनात किया गया है. एस.एस.पी का कहना है कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News