menu-icon
The Bharatvarsh News

INDIA Meeting: मुंबई में तीसरे चरण की बैठक से पहले राघव चड्ढा का बड़ा बयान बोले- देश को बचाने के लिए बना I.N.D.I.A गठजोड़

INDIA Meeting: मुंबई में तीसरे चरण की मीटिंग से पहले राघव चड्ढा ने बड़ा बया दिया है. जिसमें उन्होने कहा कि ‘देश को बचाने के I.N.D.I.A गठजोड़ लिए बना है. MP राघव चड्ढा का I.N.D.I.A गठजोड़ को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. मुंबई में तीसरे चरण की बैठक से पहले राघव चड्ढा ने कहा […]

Calendar Last Updated : 01 September 2023, 11:56 AM IST
Share:

INDIA Meeting: मुंबई में तीसरे चरण की मीटिंग से पहले राघव चड्ढा ने बड़ा बया दिया है. जिसमें उन्होने कहा कि ‘देश को बचाने के I.N.D.I.A गठजोड़ लिए बना है.

MP राघव चड्ढा का I.N.D.I.A गठजोड़ को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. मुंबई में तीसरे चरण की बैठक से पहले राघव चड्ढा ने कहा कि ‘देश को बचाने के लिए बना I.N.D.I.A गठजोड़, उन्होने आगे कहा कि ‘I.N.D.I.A गठजोड़ से बीजेपी बौखला गई है. बीजेपी को इंडिया शब्द से नफरत हो गई है.”

आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि, I.N.D.I.A गठजोड़ से जनता को काफी उम्मीदें हैं.आप नेता ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, आज कि की मौजूदा सरकार ने देश को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां लगा दी है. देश की जनता को अब I.N.D.I.A पर विश्वास है. ये गठबंधन जनता को इन रोगों से मुक्त करेगा.

INDIA गठजोड़ से बौखलाई BJP- राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने बयान में आगे कहा कि, भाजपा इस गठबंधन से बौखलाई हुई है. इसलिए आज उसे I.N.D.I.A नाम से नफरत हो रही है जो कि देश का नाम है. उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा इस गठबंधन से इतना बौखलाई हुई है कि, इस महागठबंधन को तोड़ने के लिए झूठ तक फैला रही है. भाजपा I.N.D.I.A  शब्द का मजाक उड़ा रही है और इसे तोड़ने के लिए हर कोशिश कर रही है.

आप नेता राघव चड्ढा ने अपने बयान में आगे कही कि, आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए I.N.D.I.A में शामिल नहीं हुई है, अरविंद केजरीवाल जी पीएम बनने की दौड़ में नहीं है. हम केवल बेहतर भारत का खाका तैयार करने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हुए हैं. ‘I.N.D.I.A गठजोड़ भारत की 135 करोड़ जनता का गठजोड़ है. अपने बयान में राघव चड्ढा ने ये भी कहा कि, अगर कोई पार्टी कह रही है कि आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन में पीएम पद के लिए शामिल हुई है तो इसका मतलब ये है कि हमारे पास पीएम पद के लिए कई सक्षम चेहरे हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News