menu-icon
The Bharatvarsh News

India and Maldives Dispute: लक्षद्वीप में टूरिस्ट बढ़ने से मालदीव को होगा नुकसान? मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा...

India and Maldives Dispute: प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में लक्ष्यदीप के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वहां के कई फोटो शेयर किये थे. जिसके बाद से देशभर में लोग लक्ष्यदीप की तुलना मालदीव से कर रहे है.

Calendar Last Updated : 08 January 2024, 11:30 AM IST
Share:

India and Maldives Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में (4 जनवरी) लक्ष्यदीप के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वहां के कई फोटो शेयर किये थे. जिसके बाद मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना और उनके अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था. इसके बाद एक्स पर भारत के लोगों ने #BoycottMaldives नाम से एक अभियान चलाया था. जिस दिन पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप की तस्वीरें साझा की गई थी की उसी दिन एक्स पर मालदीव ट्रेंड होने लगा था और कई लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप घूमने की बात कहने लगे थे.

पीएम मोदी को लेकर किए गए आपत्तिजनक बयान सामने आने के बाद मालदीव सरकार ने अपने सांसदों पर कार्रवाई करते उन्हे सस्पेंड कर दिया है. मालदीव की सरकार ने इन मंत्रियों के बयान को निजी बताते हुए ये कार्रवाई की. पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के बाद लोग इसकी तुलना मालदीव से करने लगे.

मालदीव की टूरिज्म इंडस्ट्री पर पड़ेगा प्रभाव?

जबसे पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. लोग लक्षद्वीप की तुलना मालदीव से कर रहे है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ने से मालदीव को नुकसान होगा. हालांकि, विवाद के बीच  मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स ने इसके उलट दावा किया है.

बता दें, मालदीव की एक मीडिया  sun.mv की रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स का कहना है कि भारत के लक्षद्वीप में टूरिज्म को आगे बढ़ाने से और बढ़ावा देने के प्रयासों का मालदीव की टूरिजम इंडस्ट्री पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ेगा. 

भारत द्वारा कड़े रुख अपनाएं जाने के बाद हुई कार्रवाई

पीएम मोदी के लक्ष्य दीप दौरे पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए आपत्ति जाहिर की थी. जिसपर अब मालदीव सरकार ने कार्रवाई करेगी करने का आश्वासन दिए जाने के बाद यह एक्शन लिया गया है. 

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर दिया था बयान 

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में (4 जनवरी) लक्ष्यदीप के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वहां के कई फोटो शेयर किये थे. जिसके बाद मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना और उनके अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था. इसके बाद एक्स पर भारत के लोगों ने #BoycottMaldives नाम से एक अभियान चलाया था. जिस दिन पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप की तस्वीरें साझा की गई थी की उसी दिन एक्स पर मालदीव ट्रेंड होने लगा था और कई लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप घूमने की बात कहने लगे थे.

लक्ष्यदीप को लेकर क्या बोले थे पीएम मोदी? 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लक्ष्य दीप की अपनी यात्रा को लेकर लिखा था कि हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला. मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं. मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला. मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं. यहां कुछ झलकियां दी गई हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News