menu-icon
The Bharatvarsh News

Kerala Blast: एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा में कई धमाके, एक की मौत, 20 लोग घायल

Kerala Blast: केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में कई बार जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है. कलामासेरी पुलिस के अनुसार इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. एक जानकारी के अनुसार कलामासेरी एरिया में ईसाइयों की प्रार्थना सभा हो रही थी. […]

Calendar Last Updated : 29 October 2023, 01:24 PM IST
Share:

Kerala Blast: केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में कई बार जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है. कलामासेरी पुलिस के अनुसार इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. एक जानकारी के अनुसार कलामासेरी एरिया में ईसाइयों की प्रार्थना सभा हो रही थी. इस दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए. सभा में लगभग 2000 लोग शामिल हुए थे. जिसमें से 1 के व्यक्ति के मरने की खबर आई है.

एक के बाद एक हुआ धमाका

कलामासेरी सीआई के अनुसार पहला विस्फोट सुबह 9 बजे के आस पास हुआ. उसके बाद एक घंटे बाद एक साथ कई धमाके हुए. बता दें कि 27 अक्टूबर को शुरू हुई ईसाइयों की तीन दिवसीय बैठक का लास्ट दिन था.

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विजयन से की बात

घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन से बात की. सूत्रों के अनुसार उन्होंने ब्लास्ट से जुड़ी सभी जानकारी ली है. सीएम ने उन्हें मौजूदा हालत से अवगत कराया है. मुख्यमंत्री ने ये भी बताया की पुलिस घायलों को हर संभव मदद और मौके पर राहत और बचाव देने के लिए तत्परता से जुटी है. वहीं गृह मंत्री शाह ने केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है.

घटना की जांच करेगी एनआईए

इस विस्फोट को लेकर अभी तक केरल पुलिस की ओर से कोई भीआधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन सूत्रों के अनुसारअब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना का संज्ञान लिया है. ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) करेगी. एनआईए की फॉरेंसिक टीम कुछ देर में केरल पहुंचने वाली है.

सम्बंधित खबर

Recent News