menu-icon
The Bharatvarsh News

Onion Price: प्याज के बढ़ते दाम को लेकर सरकार का बड़ा निर्णय, घटने की है आशंका

Onion Price: देश के कई राज्यों में प्याज के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं राजधानी दिल्ली एनसीआर सहित कई शहरों में प्याज के दाम 80 रुपये किलो तक जा पहुंचा है. बीते हफ्ते से लेकर अब तक प्याज की कीमत में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है. वहीं जहां कभी प्याज 30-35 रुपये […]

Calendar Last Updated : 31 October 2023, 07:50 AM IST
Share:

Onion Price: देश के कई राज्यों में प्याज के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं राजधानी दिल्ली एनसीआर सहित कई शहरों में प्याज के दाम 80 रुपये किलो तक जा पहुंचा है. बीते हफ्ते से लेकर अब तक प्याज की कीमत में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है. वहीं जहां कभी प्याज 30-35 रुपये किलो बेचे जा रहे थे, वहीं अब 75- 80 रुपये किलो बेचे जा रहे हैं.

लोगों की राय

कुछ लोगों का कहना है कि, आने वाले मानसून की वजह से आपूर्ति में कमी होने से प्याज के दाम बढ़ रहे हैं. साथ ही केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में उच्च मांग की वजह से कीमतों को कम करने के लिए अपने रखे हुए भंडार से स्टॉक को जारी कर दिया गया है. जबकि ये स्टॉक कई राज्यों में जारी किया जा चुका है.

बफर स्टॉक बेचेगी सरकार

वहीं दिवाली से पूर्व ही प्याज सहित विभिन्न सब्जियों की मांग भी बढ़ रही है. इसके कारण ही प्याज के दाम कुछ दिन में दोगुने हुए हैं तो, साथ ही बाकी सब्जियों के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, अफसरों ने बताया कि, सरकार वर्तमान महंगाई को रोकने के लिए अपने बफर स्टॉक से लगभग 16 शहरों में प्याज बेचना शुरू करेगी.

जानें कीमतों का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में रिटेल मार्केट में एवरेज प्याज की कीमत 80 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है, जो बीते सप्ताह 60 रुपये साथ ही 2 सप्ताह पहले 30 रुपये था. जबकि चंडीगढ़, कानपुर, कोलकाता जैसे विभिन्न शहरों में भी प्याज की कीमत एक समान हैं. साथ ही रिटेल मार्केट के कारोबारियों ने बाताया कि, वे और आगे बढ़ सकते हैं.

निर्यात शुल्क

सरकार ने इसको देखते हुए बीते 28 अक्टूबर को प्याज के दाम कम करने के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 800 डॉलर निर्धारित किया है. जबकि सरकार ने बताया कि, लागू किए गए इस शुल्क से उच्चतम कीमत से 5- 9 % की गिरावट आई है. साथ ही महाराष्ट्र में प्याज के थोक कीमत में 4.5 % की कमी पाई गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News