menu-icon
The Bharatvarsh News

Parineeti Chopra Karwa Chauth: राघव चड्ढा ने परिणीति पर खूब लुटाया प्यार, दोनों ने उठाया करवा चौथ का आनंद

Parineeti Chopra Karwa Chauth: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है. परि ने अपनी करवाचौथ पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. वहीं इनमें देखा जा रहा है कि, वे बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं. अभिनेत्री ने इस बार अपना पहला करवा […]

Calendar Last Updated : 02 November 2023, 08:59 AM IST
Share:

Parineeti Chopra Karwa Chauth: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है. परि ने अपनी करवाचौथ पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. वहीं इनमें देखा जा रहा है कि, वे बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं. अभिनेत्री ने इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाया है. बता दें कि, बीते 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा ने सात फेरे लिए थे.

राघव ने लगाया परि को मेंहदी

करवाचौथ में पूजा के लिए परिणीति चोपड़ा लाल कलर की बहुत हैवी वर्क वाला सूट पहनी हुई थी. वहीं रेड सूट संग वह मैचिंग करके ईयररिंग्स पहने थे. साथ ही मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, हाथों में मेहंदी एवं चूड़ा के साथ माथे पर बिंदी लगाए नजर आई. वह बीते दिन एक दम नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही थी. परि के संग उनके पति राघव चड्डा भी बहुत ही हैंडसम दिख रहे थे. वे पीले कुर्ते के साथ ब्राउन नेहरू जैकेट एवं व्हाइट पायजामा पहने कहर ढ़ा रहे थे. उन्होंने अपनी नई नवेली पत्नी के साथ जमकर एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं.

परि ने की तस्वीरें शेयर

परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें साझा की हैं. उनमें देखा जा रहा है कि, उन्हें चांद का दीदार करने के बाद हाथ में चलनी लेकर राघव को देख रही हैं. एक दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते दिखाई दे रहे हैं. इस दरमियान उन्होंने दूसरे हाथ से अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. वहीं एक तस्वीर में राघव परिणीति चोपड़ा के हाथों में मेहंदी लगाते दिख रहे है. जबकि इन सबके बीच परिणीति बहुत खुश लग रही हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News