menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Kisan Yojana: लोकसभा चुनाव से पहले पीएम कर रहे किसानों को सौगात देने की तैयारी,  रकम में हो सकती है बढ़ोतरी

PM Kisan Yojana: मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए अपना खजाना खोल सकते हैं. रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना के तहत सालाना तीन किस्तों  में दिए जाने वाले रकम 6 हजार को बढ़ाकर 8 हजार रुपये का ऐलान कर सकती है. इस खबर को लोकसभा चुनाव […]

Calendar Last Updated : 11 October 2023, 10:11 PM IST
Share:

PM Kisan Yojana: मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए अपना खजाना खोल सकते हैं. रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पीएम किसान योजना के तहत सालाना तीन किस्तों  में दिए जाने वाले रकम 6 हजार को बढ़ाकर 8 हजार रुपये का ऐलान कर सकती है. इस खबर को लोकसभा चुनाव के वोट बैंक से जोड़कर देखा जा रहा है.

लोकसभा चुनाव से पहले किसान को सौगात-

ब्लू बर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार किसान योजना के तहत किसानों को सालाना दिए जाने वाले 6 हजार रुपये के रकम को बढ़ाकर 8 हजार करने का विचार कर रही है. यह जानकारी सूत्रों के जरिए मिली है. बताया जा रहा है कि, अगर इस योजना को मंजूरी मिल गई तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना पर सरकार को 20,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रकम खर्च करने होंगे. हालांकि इस मामले में वित्त मंत्रालय की प्रवक्ता ने इस मामले पर कुछ बोलने से इंकार कर दिया है.

अंतरिम बजट के दौरान हो सकते हैं ऐलान-

एक फरवरी 2024 को मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेगी. बताया जा रहा है कि, इस दौरान पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले रकम में बढ़ोतरी किया जा सकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी जिसे लेकर मंत्रालय ने अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के साथ मंत्रणा भी शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि,  2019 लोकसभा चुनाव से पहले 1 फरवरी 2019 को बजट पेश किए गए थे. उस दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का ऐलान किया था. इस योजना को दिसंबर 2018 से लागू कर दिया गया था. जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार दोबारा सत्ता में आ गई .

सम्बंधित खबर

Recent News