menu-icon
The Bharatvarsh News

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र में परियोजनाओं का शिलांयास, गोवा को मिलेगी बड़ी सौगात

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 86 लाख से ज्याद किसानों को लाभ देने के उद्देश्य से 7,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं शुरू करने जा रहे हैं. वहीं एक बयान में बताया गया कि, मोदी शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत इसके नए दर्शन कतार परिसर का […]

Calendar Last Updated : 26 October 2023, 08:45 AM IST
Share:

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 86 लाख से ज्याद किसानों को लाभ देने के उद्देश्य से 7,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं शुरू करने जा रहे हैं. वहीं एक बयान में बताया गया कि, मोदी शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के उपरांत इसके नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करने वाले हैं. वहीं दूसरे तरफ वह निलवंडे बांध का जल पूजन करके बांध के नहर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके साथ ही करीबन 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं.

राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी तरफ आज गोवा के फतोर्दा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने वाले हैं. बता दें कि 26 अक्तूबर से लेकर 9 नवंबर तक होने वाले इस खेल के मेले में करीबन 10,000 एथलीट हिस्सा लेंगे. जबकि गोवा में जन्म लेने वाले भारतीय पेशेवर विंड सर्फर कात्या इडा कोएल्हो मोदी को मशाल सौंपने वाले हैं.

सीएम प्रमोद सावंत का बयान

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि ‘फतोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 5 घंटे तक चलने वाले भव्य उद्घाटन समारोह में सुखविंदर सिंह एवं हेमा सरदेसाई समेत कई प्रसिद्ध कलाकार प्रदर्शन करने वाले हैं. बता दें कि, 28 टीमों के एथलीट परेड में भाग लेने वाले हैं. इसके साथ ही समारोह राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित किए जाएंगे.

इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

दूरसंचार उद्योग के देश के सबसे बड़े कार्यक्रम इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन कल पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. वहीं तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत अगले दिन 27 अक्तूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाली है. जिस कार्यक्रम में 31 देश मौजूद होने वाले हैं. जबकि दूरसंचार विभाग की तरफ से सोशल मीडिया अकांउट पर जानकारी दी कि, इस कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. बता दें कि 1,300 से अधिक प्रतिनिधि व चार सौ से अधिक समय की बात बताई गई है. इसके साथ ही 225 प्रदर्शन लगाने वाले एवं 400 से ज्यादा स्टार्टअप मौजूद हो सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News