menu-icon
The Bharatvarsh News

BJP के अधिवेशन में PM मोदी ने साधा निशाना, कांग्रेस को बताया अस्थिरता, परिवारवाद और तुष्टिकरण की जननी

PM Modi: राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से देश को, देश के हर नागरिकों को, हमारे युवाओं के भविष्य को बचाना भाजपा के हर कार्यकर्ता का दायित्व है. कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की जननी है.

Calendar Last Updated : 18 February 2024, 04:14 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • BJP के अधिवेशन में PM मोदी ने साधा निशाना
  • कांग्रेस को बताया अस्थिरता, परिवारवाद और तुष्टिकरण की जननी

PM Modi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आज (18 फरवरी) इस अधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज मैं सभी देशवासियों की ओर से आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को आदरपूर्वक, श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं. मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है. वर्षों तक मुझे व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अवसर मिला है. बता दें कि बीजेपी का यह राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम में चल रहा है.

राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन पीएम मोदी ने कहा, "मैं  यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं. भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है. "

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस से देश को, देश के हर नागरिकों को, हमारे युवाओं के भविष्य को बचाना भाजपा के हर कार्यकर्ता का दायित्व है. कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की जननी है. आज भी ये लोग अस्थिरता पैदा करने के लिए नई-नई साजिश कर रहे हैं. उनके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है. वह देश को भाषा, क्षेत्र के आधार पर बांटने में लगे हैं. 

पीएम मोदी ने दिया भाजपा को 370 सीटों का लक्ष्य 

पीएम मोदी ने कहा, "आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है.  NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा. हम राजनीति के लिए नहीं राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं. जिन लोगों को किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें सिर्फ पूछा ही नहीं बल्कि उन्हें पूजा भी है. "

बीते 10 वर्ष साहसी फैसलों और दुर्गामी निर्णयों के नाम

पीएम ने कहा, "बीते 10 वर्ष साहसी फैसलों और दुर्गामी निर्णयों के नाम है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर हमने 5 सदियों का इंतजार समाप्त किया है. 7 दशक बाद देश को अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली है. 4 दशक बाद वन रैंक, वन पेंशन की मांग पूरी हुई है, 3 दशक बाद देश को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है। 3 दशक बाद लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला है।"

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News