menu-icon
The Bharatvarsh News

Varanasi: PM नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी दौरा, 19,150 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Varanasi: पीएसी भुल्लनपुर में 200 एवं 150 बिस्तरों वाले दो बहुमंजिला बैरक भवन, 9 स्थानों पर बने स्मार्ट बस शेल्टर व अलाईपुर में बने 132 किलोवाट के सबस्टेशन का भी उद्घाटन पीएम के हाथों किया जाएगा.

Calendar Last Updated : 17 December 2023, 09:58 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • प्रधानमंत्री मोदी नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन भी करने वाले हैं.
  • 18 दिसंबर को पीएम वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन वाले हैं.

Varanasi: पीएम नरेंद्र मोदी आज यानि 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने वाले हैं. वहीं बताया जा रहा है कि, वह 3 बजकर 30 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगें. इतना ही नहीं अगले दिन यानि 18 दिसंबर तक रुकने वाले हैं. जबकि इस दौरान वह वाराणसी में स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हिस्सा बनेंगे. इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे.

कार्यक्रम की सूची 

वहीं प्रधानमंत्री मोदी नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन भी करेंगे. इतना ही नहीं इस मौके पर प्रधानमंत्री कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. साथ ही 18 दिसंबर को पीएम वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन वाले हैं. इसके बावजूद वह महामंदिर के श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे. जिसके बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे. पीएम काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद वहां के कार्यक्रम विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे. जबकि कार्यक्रम के दरमियान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे.

लोकार्पण व शिलान्यास

वाराणसी में प्रधानमंत्री लगभग 19,150 करोड़ रुपये की लागत वाली अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं. वहीं करीबन 10,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-न्यू भाऊपुर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन करेंगे. जबकि जिन विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें बलिया-गाजीपुर सिटी रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना, इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन आमान परिवर्तन परियोजना समेत अन्य परियोजनाऐं में उपस्थित होने वाले हैं.

वंदे भारत के हरी झंडी

पीएम उद्घाटन किए गए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन एवं लॉन्ग हॉल मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं वह बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा निर्मित 10,000वें लोकोमोटिव को भी रवाना करने वाले हैं, प्रधानमंत्री 370 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से 2 आरओबी के साथ-साथ ग्रीन-फील्ड शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा सड़क का उद्घाटन करेंगे. जबकि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं में 20 सड़कों का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण शामिल है. इसके साथ ही कैथी गांव में संगम घाट सड़क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में आवासीय भवनों का निर्माण कार्य मौजूद है.

पीएसी भुल्लनपुर में उद्घाटन

प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस कर्मियों की आवास की जरूरतों को देखते हुए पुलिस लाइन का उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ-साथ पीएसी भुल्लनपुर में 200 एवं 150 बिस्तरों वाले दो बहुमंजिला बैरक भवन, 9 स्थानों पर बने स्मार्ट बस शेल्टर व अलाईपुर में बने 132 किलोवाट के सबस्टेशन का भी उद्घाटन पीएम के हाथों किया जाएगा. वहीं 6500 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी पीएम रखेंगे. जबकि गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए पीएम करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चित्रकूट जिले में 800 मेगावाट के सौर पार्क की आधारशिला रखेंगे. इसके साथ पेट्रोलियम आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाने के लिए, वह मिर्ज़ापुर में 1050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले नए पेट्रोलियम तेल टर्मिनल के निर्माण की भी आधारशिला रखने वाले हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News