menu-icon
The Bharatvarsh News

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी ने ऐसे दिया घंटना को अंजाम

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम कैसे दिया था.

Calendar Last Updated : 23 November 2024, 11:12 AM IST
Share:

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्य संदिग्ध आकाशदीप गिल ने मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई समेत अन्य साजिशकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए एक मजदूर के मोबाइल हॉटस्पॉट का उपयोग किया. शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने इस मामले से जुड़े अहम जानकारियां साझा कीं.  

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान गिल ने स्वीकार किया कि उसने एक मजदूर, बलविंदर, के मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल किया. यह तरीका पुलिस की नजर से बचने और खुद को ऑफ़लाइन दिखाने के लिए अपनाया गया. फिलहाल गिल के मोबाइल फोन की तलाश जारी है. इस फोन के माध्यम से घटना से जुड़े और कई सबूत मिल सकते हैं.

मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार 

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के निर्मल नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना को उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में शिव कुमार और चार अन्य आरोपियों को 10 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया. शिव कुमार समेत इन पांचों को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने सलमान वोहरा और आकाशदीप सिंह को भी हिरासत में लिया है. इन पर हत्या के लिए धन जुटाने का आरोप है.  

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी 

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. जांच में यह भी सामने आया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पुणे के एक बड़े नेता को बिश्नोई गिरोह निशाना बनाने की योजना बना रहा था. सूत्रों ने यह भी बताया कि वांछित आरोपी शुभम लोनकर ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में श्रद्धा वॉकर हत्या मामले के आरोपी आफताब पूनावाला की हत्या की योजना बनाई थी. आफताब फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है.  

सम्बंधित खबर

Recent News