menu-icon
The Bharatvarsh News

Political: 3 सितंबर को भिवानी जाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

Political: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 3 सितंबर यानि कल सर्कल इंचार्जों के शपथ ग्रहण करवाने के लिए भिवानी जाएंगे. वहां कार्यक्रम में मौजूद होकर नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाएंगे. APP (आम आदमी पार्टी) लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि इस बात से […]

Calendar Last Updated : 02 September 2023, 06:52 AM IST
Share:

Political: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 3 सितंबर यानि कल सर्कल इंचार्जों के शपथ ग्रहण करवाने के लिए भिवानी जाएंगे. वहां कार्यक्रम में मौजूद होकर नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाएंगे. APP (आम आदमी पार्टी) लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि इस बात से राज्यभर के सभी APP (आम आदमी पार्टी) के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है.

नए अभियान की शुरूआत

इस कार्यक्रम के बाद हर गांव में 11- 21 सदस्यीय ग्राम समिति का निर्माण करने के लिए अभियान चलाया जाएगा. जानकारी के अनुसार भिवानी की न्यू अनाज मंडी में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में अरविन्द केजरीवाल के स्वागत व अभिनंदन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा सहित सारे नेता समारोह में उपस्थित रहेंगे.

नए पदाधिकारी नियुक्त

आपको बता दें कि बीते बुधवार को 1400 नए पदाधिकारियों की घोषणा की जा चुकी है. जिसमें 1338 अधिकारियों के सर्कल इंचार्ज के रूप में नियुक्त किए गए हैं. जिसका शपथ ग्रहण 3 सितंबर को होना है.

सम्बंधित खबर

Recent News