menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: शिवसेना के वरिष्ठ नेता को खालिस्तानी आतंकियों ने दी जान से मारने की धमकी

Punjab: खालिस्तानी आतंकियों ने शिवसेना बाल ठाकरे शिन्दे ग्रुप के पंजाब अध्यक्ष हरीश सिंगला को जान से मारने की धमकी दी। आतंकियों ने सिंगला को वीडियो कॉल किया जिसके बाद उन्हें बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की बात कही। इसके बाद एसएसपी पटियाला, आईजी और डीजीपी पंजाब सहित सभी तमाम उच्चाधिकारियों के पास शिकायत […]

Calendar Last Updated : 30 June 2023, 10:00 AM IST
Share:

Punjab: खालिस्तानी आतंकियों ने शिवसेना बाल ठाकरे शिन्दे ग्रुप के पंजाब अध्यक्ष हरीश सिंगला को जान से मारने की धमकी दी। आतंकियों ने सिंगला को वीडियो कॉल किया जिसके बाद उन्हें बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की बात कही।

इसके बाद एसएसपी पटियाला, आईजी और डीजीपी पंजाब सहित सभी तमाम उच्चाधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई. शिवसेना बाल ठाकरे शिन्दे ग्रुप के पटियाला जिला अध्यक्ष रजिन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हरीश सिंगला को खालिस्तानी आतंकी लगातार धमकी दे रहे हैं.

उन्होने बताया कि सिंगला को वीडियो कॉल के माध्यम से धमकी दी गई. आतंकी 2 पिस्तौल पकड़े हुए थे और सिंगला को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रही थे. शिव सैनिकों ने मांग की है कि इन खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके सख्त कार्यवाई की जाए.   

सम्बंधित खबर

Recent News