menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: गले में रस्सी बांधकर गोल -गोल घूम रही थी 3 साल की बच्ची, दम घुट जाने से चली गयी जान

Punjab News : लुधियाना के न्यू हरगोबिंद नगर इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 3 साल की मासूम बच्ची शुक्रवार की सुबह गले में रस्सी बांधकर गोल – गोल घूमते हुए खेल रही थी। जिसके कारण बच्ची का गला रस्सी से घुटने से उसकी मौत हो गयी। वह अपनी […]

Calendar Last Updated : 22 April 2023, 06:05 PM IST
Share:

Punjab News : लुधियाना के न्यू हरगोबिंद नगर इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 3 साल की मासूम बच्ची शुक्रवार की सुबह गले में रस्सी बांधकर गोल – गोल घूमते हुए खेल रही थी। जिसके कारण बच्ची का गला रस्सी से घुटने से उसकी मौत हो गयी। वह अपनी 5 साल की बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। इस घटना का परिवार जब मालूम हुआ जब उसकी बड़ी बहन अपनी माँ को बुलाकर लाई थी। अपनी बच्ची को बेहोशी की हालत में देखकर माँ ज़ोर – ज़ोर से चिल्लाने लगी जिसकी आवाज़ से पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्ची की तत्काल ही हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 3 साल की मृतका बच्ची की पहचान सहिजा के रूप में हुई है।


छत पर रस्सी से खेल रहीं थी दोनों बच्चियां


मृत 3 साल की बच्ची के शव को थाना डिवीजन नंबर – 3 की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को सिविल हॉस्पिटल के शव गृह में भेजा है। मृतका बच्ची के पिता मोहन ने जानकारी दी की वह न्यू हरगोबिंद नगर इलाके में एक किराये के मकान में रहते हैं। लेकिन मूल से बिहार के रहने वाले हैं। मोहित ने बताया की उसकी 3 वर्षीय बेटी सहिजा अपनी 5 वर्षीय बड़ी बहन के साथ छत पर खेल रही थी। इस दौरान सहिजा अपने गले में रस्सी डालकर गोल – गोल घूम रही थी। जिसके कारण वह रस्सी उसके गले में कस गई और वही अचेत गिर पड़ी।

सहिजा के साथ खेल रही उसकी बड़ी बहन ने उसे काफी उठाने की कोशिश की , लेकिन वह नहीं उठी। तो वह अपनी माँ बुलाने छत से नीचे गयी। लेकिन जब तक बच्ची की माँ वापस आती सहिजा ने तब तक अपना दम तोड़ दिया था। SSO गगनदीप सिंह ने कहा – हमें मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान पर घटना की जांच की जा रही है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News