menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: अमृतसर के सर्विस लेन पर बड़ा हादसा, 5 की मौत 10 घायल

Punjab News: अमृतसर के रइया में सड़क लेन पर तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने बुलेट को टक्कर मार दी. जिससे बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं एक युवक जख्मी भी हो गया है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के […]

Calendar Last Updated : 22 July 2023, 04:35 PM IST
Share:

Punjab News: अमृतसर के रइया में सड़क लेन पर तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने बुलेट को टक्कर मार दी. जिससे बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं एक युवक जख्मी भी हो गया है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. ये पूरी घटना ब्यास थाने का है. पुलिस के द्वारा मौके पर मौजूद बुलेट और टूरिस्ट बस को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.

पूरी घटना

जानकारी के मुताबिक सरबजीत सिंह नामक व्यक्ति ने बताया कि उसका भतीजा हरमनदीप सिंह, शमशेर सिंह भूपिंदर सिंह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान जब उनकी बुलेट मोटरसाइकिल सर्विस रोड से मेन रोड पर जैसे ही चढ़ी तो सामने से आती एक टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी. बस की स्पीड बहुत अधिक थी.

मोगा में ट्रक और टेंपो की टक्कर

मोगा जिले के अंदर एक दर्दनाक हादसा को अंजाम दे दिया गया. यहां स्थित जीरा रोड पर ट्रक और टेंपो टक्कर हो गई है. टैंपो में सवार लोग अंतिम अरदास में जा रहे थे. उस टैंपो में 20 लोग सवार थे. इस हादसे में 10 लोग जख्मी होने की खबर मिल रही है. इनमें 3 की हालत गंभीर है. बाकी का इलाज किया जा रहा है. एक युवक की हालत ज्यादा खराब थी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News