menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: नशे पर सख्त मान सरकार, सालभर में पकड़ी गई 1000 किलो हेरोइन

Punjab News: बेंगलुरू में आयोजित ड्रग्स तस्करी और नेशनल सिक्योरिटी सम्मेलन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में 1,235 करोड़ रुपए की 9,298 किलो ड्रग्स को जलाया गया. सोमवार को नई दिल्ली में उत्तरी राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आयोजित 9 राज्यों की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के […]

Calendar Last Updated : 17 July 2023, 07:40 PM IST
Share:

Punjab News: बेंगलुरू में आयोजित ड्रग्स तस्करी और नेशनल सिक्योरिटी सम्मेलन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में 1,235 करोड़ रुपए की 9,298 किलो ड्रग्स को जलाया गया. सोमवार को नई दिल्ली में उत्तरी राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आयोजित 9 राज्यों की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमित शाह के सामने सीमा पार से हो रही नशा तस्करी का मुद्दा उठाया.

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रहीं सरकार बनने के बाद से अब तक नशे की रोकथाम करते हुए 1000 किलो हेरोइन पकड़ी गई है जबकि इसी अवधि में नशा तस्करी और बिक्री के मामलों में 22 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी जानकारी सीएम मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक बैठक के दौरान दी. मान ने पंजाब सरकार की तरफ से नशे की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की.

बैठक में सीएम मान ने कहा कि अब तक हमने 1000 किलो हेरोइन जब्त की है और 22 हजार लोगों को गिरफ्तार किया है. हम पंचायतों के सहयोग से नशा मुक्त गांव अभियान भी चला रहे हैं. इसके साथ ही मान ने बैठक में कुछ सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि भारत में ड्रोन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने एनडीपीएस एक्ट में संशोधन कर इस कानून को और सख्त करने की जरूरत पर जोर दिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News