menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: लुधियाना में पांचवीं के विद्यार्थी के साथ शिक्षक बना हैवान मामला सुन उड़ जाएंगे होश

Punjab News: लुधियाना स्थित एक स्कूल में शिक्षक के द्वारा बच्चे की छोटी सी गलती होने पर शिक्षक ने राक्षस का रूप ले लिया. स्कूल के परिसर में पांचवीं क्लास में पढ़ रहे बच्चे को चक्कर लगवाया. जिसके कारण बच्चा बेहोश हो गया. वहीं परिवार के द्वारा हंगामा करने के बाद पूरा मामला पुलिस थाने […]

Calendar Last Updated : 26 July 2023, 01:27 PM IST
Share:

Punjab News: लुधियाना स्थित एक स्कूल में शिक्षक के द्वारा बच्चे की छोटी सी गलती होने पर शिक्षक ने राक्षस का रूप ले लिया. स्कूल के परिसर में पांचवीं क्लास में पढ़ रहे बच्चे को चक्कर लगवाया. जिसके कारण बच्चा बेहोश हो गया. वहीं परिवार के द्वारा हंगामा करने के बाद पूरा मामला पुलिस थाने जा पहुंचा.

पूरा मामला

बच्चे की मां ने जानकारी दी कि उनका बच्चा कुछ समय से बीमार है. थोड़ा ठीक होने के बाद उन्होंने बच्चे को स्कूल भेजने की सोची. जल्दी में उसने सफेद रंग की जगह काले रंग के जूते पहन लिया और स्कूल आ गया. लेकिन इस बात से शिक्षक नाराज होकर बच्चे को विद्यालय परिसर में चक्कर लगाने को कहा जिससे बच्चे की हालक खराब हो गई. वह चक्कर खाकर विद्यालय परिसर में गिर गया.

मां का आरोप

बच्चे की मां ने विद्यालय के प्राचार्य पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई है. प्राचार्य से बात करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है. वहीं पुलिस इस मामले पर समझौता होने की बात बता रही है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News