menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: छात्राओं को LCD स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के फगवाड़ा के एक स्कूल में शिक्षक ने छठी कक्षा की छात्राओं को LCD स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ गलत हरकत की जिसके चलते पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं को LCD स्क्रीन पर दिखाता था अश्लील वीडियो फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में एक शिक्षक […]

Calendar Last Updated : 30 April 2023, 05:15 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब के फगवाड़ा के एक स्कूल में शिक्षक ने छठी कक्षा की छात्राओं को LCD स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ गलत हरकत की जिसके चलते पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्राओं को LCD स्क्रीन पर दिखाता था अश्लील वीडियो

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में एक शिक्षक ने शिक्षक शब्द को शर्मसार करने की सारी हदें पार कर दी हैं। जब एक शिक्षक ने कक्षा छठी की छात्राओं को LCD स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया। यह घटना 29 अप्रैल 2023 , पंजाब के एक के फगवाड़ा स्कूल की बताई जा रही है।

छात्रा के पिता ने की शिक्षक के खिलाफ शिकायत

सतनामपुरा थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह (Satnampura police station in-charge Gurinderjit Singh) ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को छठी कक्षा की छात्रा के पिता ने शिकायत की है की स्कूल में छात्राओं को एक शिक्षक LCD स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाता है और गंदी हरकतें करता है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजीव शर्मा के रूप में हुई है।

भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज

इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी शिक्षक गोबिंदपुरम मोहल्ला के राजकीय माध्यमिक स्मार्ट स्कूल (Government Secondary Smart School) में पढ़ाता है। बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय दंड सहिंता और पॉस्को कानून के तहत इस मामले को दर्ज कर लिया है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News