menu-icon
The Bharatvarsh News

PUNJAB : सिद्धू की पत्नी, नवजोत कौर ने किया अपने बाल को दान, बॉय कट लुक में शेयर किया फोटो

PUNJAB : पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वह बॉय कट लुक में नजर आ रही है। बता दें कि नवजोत ने अपने लंबे बाल को कटवा कर उन्हें दान कर दिया है। नवजोत कौर बीते कुछ […]

Calendar Last Updated : 20 April 2023, 02:17 PM IST
Share:

PUNJAB : पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। जिसमें वह बॉय कट लुक में नजर आ रही है। बता दें कि नवजोत ने अपने लंबे बाल को कटवा कर उन्हें दान कर दिया है। नवजोत कौर बीते कुछ समय से कैंसर से पीड़ित है, इस दौरान उन्हें काफी दर्द और मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है।

पिछले महीने ही नवजोत का कैंसर का ऑपरेशन किया गया है। हाल ही में नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में वह बॉय कट लुक में नजर आ रही है। दरअसल नवजोत ने अपने लंबे बालों को कटवा कर उन्हें दान कर दिया है ताकि कोई जरूरतमंद कैंसर से पीड़ित मरीज सस्ती विग खरीद सके।


कैंसर रोगियों के लिए किया दान
नवजोत कौर ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कोई चीज जो हम फेक देते हैं, यह दूसरों के लिए बहुत मायने रखता है, मैंने जब प्राकृतिक बालों के विग के बारे में पूछा तो इसकी कीमत 50,000 से 70,000 रुपये बताया गया। मुझे इस विग की दूसरी कीमोथेरेपी के बाद जरूरत पड़ेगी। इसलिए मैंने अपने बाल, कैंसर रोगी को दान करने का फैसला लिया, ताकि उन्हें सस्ती विग मिल सके, ‘अधिक दान का अर्थ एक सस्ती विग’

पिछले महीने हुआ कैंसर का ऑपरेशन
डॉ. नवजोत कौर ने पिछले महीने ही कैंसर का ऑपरेशन करवाया है वह कैंसर की दूसरी स्टेज पर हैं। ऑपरेशन के पहले नवजोत कौर ने अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था।


नवजोत कौर की होगी कीमोथेरेपी
डॉ. नवजोत कौर का कैंसर के इलाज का पहला स्टेज कंप्लीट हो गया है और अब उनका कीमोथेरेपी किया जाएगा, कीमोथेरेपी के बाद बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं, जिसके बाद विग की आवश्यकता पड़ती है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News